फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bsp punjab state president avtar singh puri criticized bjp and badal govt

सत्ता में आते ही बादलों की बसों के परमिट करेंगे रद्द: बसपा प्रदेशाध्यक्ष

Thu, 25 Aug 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालन्धर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालन्धर(पंजाब) Updated Thu, 25 Aug 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
bsp punjab state president avtar singh puri criticized bjp and badal govt
पंजाब बसपा के प्रदेशाध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला एक पावर लैस नेता हैं, वह दलितों की सुरक्षा में असफल रहे हैं। उनको भाजपा द्वारा एक रबड़ मोहर की तरह इस्तेमाल कर रही है। इन बातों का प्रग्टावा गुरूवार को एक प्रैस वार्ता के दौरान बसपा के पंजाब प्रदेश के प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने किया। इस प्रैस वार्ता के दौरान उन्होंने जहां पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पंजाब के  मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया वहीं उनकी सरकार आने पर  बादलों की लगभग डेढ़ सौ बसों के परमिट रद्द करने का ऐलान भी कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इन बसों के परमिट  बेरोजगारों युवकों में बांटेगी। उन्होंने इस दौरान जरनल सीटों पर जरनल व्यक्तियों को ही सीट देना के वादा किया। करीमपुरी ने कहा कि टिकट आबंटन को लेकर बसपा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने पर पार्टी प्रमुख मायावती से स्वीकृति के बाद प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने दलितों के साथ जरनल समाज को भी लुभाने के लिए घोषणा की है कि पंजाब में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब में जनरल समाज के पिछड़ों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देगी।
विज्ञापन


बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के अत्याचारों का जवाब देकर उनको चलता करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन दिहाड़े लोगों पर गोलियां  चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार पंजाब में आरएसएस के हिन्दू एजेंडा को प्रोमोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा ब सपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी व अपने दम पर पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने एससी-बीसी कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरमेल सिंह चंदड़ को उनके समर्थकों सहित बसपा में शामिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed