{"_id":"66347c783659775d860cdaa3","slug":"bsp-announced-candidates-from-khadur-sahib-and-amritsar-for-loksabha-election-2024-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Loksabha Election: बसपा ने खडूर साहिब से इंजी.सतनाम सिंह और अमृतसर से विशाल सिद्धू को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Loksabha Election: बसपा ने खडूर साहिब से इंजी.सतनाम सिंह और अमृतसर से विशाल सिद्धू को बनाया प्रत्याशी
Fri, 03 May 2024 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 11:26 AM IST
सार
बसपा ने अब 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले घोषित उम्मीदवारों में होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत सिंह, जालंधर से बलविंदर कुमार, फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान, बठिंडा से लखवीर सिंह निक्का, फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह महतों, गुरदासपुर से इंजीनियर राज कुमार और लुधियाना से दविंदर सिंह पनेसर रामगढि़या को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
सतनाम सिंह और विशाल सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशों पर पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह से विचार विमर्श के बाद खडूर साहिब व अमृतसर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने खडूर साहिब से इंजीनियर सतनाम सिंह और अमृतसर से विशाल सिद्धू को लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि खडूर साहिब के उम्मीदवार इंजीनियर सतनाम सिंह 29 वर्षीय बी.टेक के साथ एक शिक्षित उम्मीदवार हैं, जो आज पंजाब में सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित उम्मीदवारों में सबसे कम उम्र के हैं। वे ढाई साल से तरनतारन विधानसभा के हलका प्रधान की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
इसी तरह विशाल सिद्धू ने वर्ष 2020 में बसपा को ज्वाइन किया था। वह विधानसभा जंडियाला और अटारी के संगठन का काम देख रहे थे। इससे पहले वह भारत संविधान मिशन नाम से गैर सरकारी संगठन चला रहे थे, जिसके जरिये वह समाजसेवा के काम कर रहे थे।