फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSNL's Chandigarh office's scope increased

बीएसएनएल के चंडीगढ़ कार्यालय का कार्यक्षेत्र बढ़ा

Fri, 06 Nov 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
BSNL's Chandigarh office's scope increased
चंडीगढ़। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सेकेंडरी स्विचिंग एरिया (एसएसए) रोपड़, पटियाला, डेराबस्सी व जीरकपुर का विलय चंडीगढ़ एसएसए में कर दिया है। चंडीगढ़ एसएसए के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो गई है। इन सबका नया व्यावसायिक क्षेत्र का प्रधान कार्यालय सेक्टर-34 स्थित टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में बनाया गया है। अब स्थानीय कार्यालय चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के साथ रोपड़, आनंदपुर साहिब, नंगल, कुराली, जीरकपुर व डेराबस्सी को भी सेवाएं प्रदान करेगा। शामिल नए क्षेत्रों में लगभग 2.75 लाख मोबाइल उपभोक्ता, 8200 लैंडलाइन, 4500 ब्रॉडबैंड व 3300 एफएफटीएच कनेक्शन चल रहे हैं।
विज्ञापन

विलय से इन क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए और अधिक ध्यान दिया जाएगा। नए क्षेत्रों के गांवों को फाइबर तकनीक के साथ जोड़ने का प्रत्यत्न किया जाएगा ताकि वे इस वर्तमान परिदृश्य में बेहतर इंटरनेट की सेवा प्राप्त कर सके। विलय से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जो मैट्रिक पास होंगे वे सीधे सेलिंग एजेंट बनाए जाएंगे और उन्हें इन ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल उत्पादों को जैसे कि मोबाइल सिम, टॉपअप और रिचार्ज करने का कमीशन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed