2022 में BSF की कामयाबी: 22 ड्रोनों को मार गिराया, 23 पाकिस्तानियों को पकड़ा, नशे व हथियारों की खेप भी पकड़ी
सीमा पार से आने वाले ड्रोन मार गिराने वाली हिट टीम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दे रही है। बीएसएफ की यह टीम ड्रोन को गिराने के लिए राइफल फायरिंग, जैमर और स्पूफर्स तकनीक का प्रयोग करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पंजाब फ्रंटियर के जवानों ने अपनी सतर्कता और मुस्तैदी से पाकिस्तानी मंसूबों पर पानी फेरा। यही वजह है कि साल में 22 ड्रोनों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की। वहीं 316.988 किलोग्राम हेरोइन, 67 हथियार, 850 कारतूस, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया और 23 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा। वहीं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए बीएसएफ ने नौ पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा भी है। यह अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।
ड्रोन मार गिराने वाली टीम को मिल रहा इनाम
सीमा पार से आने वाले ड्रोन मार गिराने वाली हिट टीम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दे रही है। बीएसएफ की यह टीम ड्रोन को गिराने के लिए राइफल फायरिंग, जैमर और स्पूफर्स तकनीक का प्रयोग करती है। गत एक साल में टीम ने 22 से अधिक ड्रोन मार गिराए हैं। इसमें कई विदेशों में निर्मित ड्रोन भी थे। साथ ही काफी मात्रा में नशा और हथियार भी पकड़े हैं।
एक साल से ड्रोन के माध्यम से सरहद पार से नशा व हथियारों की तस्करी बढ़ी है। सीमावर्ती छह जिलों में ड्रोन की गतिविधियां बढ़ी हैं। सीमा पार बैठे हैंडलर इस तकनीक को सबसे उपयोगी मानते हैं। इसमें जानी नुकसान का खतरा काफी कम रहता है। ऐसे में बीएसएफ इसे रोकने के लिए अपनी हिट टीम का प्रयोग कर रही है।
सीमा पर बढ़ीं ड्रोन की गतिविधियां
आंकड़ों के मुताबिक बीएसएफ ने 2020 और पिछले साल (जम्मू में 2020 और पंजाब में 2021 में) केवल एक-एक ड्रोन को मार गिराया था। मगर इस बार यह आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ लगने वाली 2,289 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखे जाने की संख्या 2020 में 77 से बढ़कर 2021 में 104 और इस साल 23 दिसंबर तक 311 हो गई है। इनमें से लगभग 75 प्रतिशत ड्रोन पंजाब में देखे गए हैं।
During the year 2022, BSF troops of the Punjab Frontier have maintained an extremely high level of alertness and vigil. Resultantly, BSF has successfully detected and captured 22 drones and seized 316.988 Kgs heroin, 67 weapons... (1/2) pic.twitter.com/nymcNmB2JH
— ANI (@ANI) December 31, 2022
... 850 rounds, killed 2 Pakistan intruders and apprehended 23 Pakistan Nationals in different incidents. Displaying a humanitarian approach BSF has handed over 9 Pak Nationals to Pakistan Rangers, who had inadvertently crossed the IB: BSF (2/2)
— ANI (@ANI) December 31, 2022