फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF soldiers fired on Pakistani drone in Firozpur of Punjab

Punjab: फिरोजपुर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अमृतसर में मिली हेरोइन

Thu, 30 Nov 2023 05:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 05:38 PM IST
सार

लोपोके थाने के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीएसएफ इंस्पेक्टर खेमाराम सहाग की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सूचना के बाद बुधवार को पुलिस की टुकड़ी ने बीएसएफ के साथ गांव रानिया में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक खेत से एक पैकेट मिला। उसके साथ चमकीली पट्टी और हुक भी मिला।

विज्ञापन
BSF soldiers fired on Pakistani drone in Firozpur of Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार की रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखने को मिली। पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज आने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने करीब 15 गोलियां दागीं। हालांकि ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। यह घटना बुधवार रात पौने 10 बजे बीएसएफ चेकपोस्ट जामा रखिया हिठाड़ (जेआर हिठाड़) की है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियान-182 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने आसमान में मंडराते ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने इंसास राइफल से ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के जवानों ने गुरुवार को विशेष सर्च अभियान भी चलाया लेकिन देर शाम तक उन्हें कुछ भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


सरहद पर तैनात जवानों के मुताबिक धुंध पड़ना शुरू हो चुकी है। धुंध में ड्रोन को देखना मुश्किल है। उनकी आवाज सुनकर ही फायरिंग की जाती है। धुंध में ड्रोन और तस्करों पर नजर रखना एक चुनौती है। मगर बीएसएफ जवान सरहद पर चौकस हैं और पाकिस्तान की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में सीमा के करीब मिली एक किलो हेरोइन

उधर, अमृतसर में थाना लोपोके की पुलिस ने बीएसएफ के साथ सीमांत क्षेत्र रानियां में सर्च अभियान के दौरान एक किलो हेरोइन पकड़ी। यह हेरोइन सीमा निरीक्षण चौकी (बीओपी) रानियां के एक खेत से दो पैकेटों में मिली। टीम को चमकीली पट्टी और हुक भी मिला है। लोपोके पुलिस ने उक्त सामान को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


लोपोके थाने के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीएसएफ इंस्पेक्टर खेमाराम सहाग की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सूचना के बाद बुधवार को पुलिस की टुकड़ी ने बीएसएफ के साथ गांव रानिया में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक खेत से एक पैकेट मिला। उसके साथ चमकीली पट्टी और हुक भी मिला।


इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद करीब 50 मीटर की दूरी पर उसी तरह का एक अन्य पैकेट मिला। जांच के दौरान उक्त दोनों पैकेटों में एक किलो और 70 ग्राम (पैकिंग समेत) हेरोइन मिली। पट्टी और हुक से यह पता चलता है कि नशे की यह खेप पाकिस्तानी ड्रोन ने फेंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed