{"_id":"5900ba014f1c1b182c8b4569","slug":"bsf-seized-heroine-in-firozpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर BSF ने बरामद की हेरोइन, तस्करी का ये तरीका सबसे अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर BSF ने बरामद की हेरोइन, तस्करी का ये तरीका सबसे अलग
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की तरफ से भारत की सरहद पर हेराइन मिलना कोई पहली बार नहीं है। लेकिन इस बार तस्करी बेहद अलग तरीके से की गई है। पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों तक हेरोइन पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके तलाशे हैं। बुधवार को सरहद पर फेंसिंग पार खेत में से बीएसएफ को सैंडल के शोल से और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से लगभग दो किलो 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
मालूम हो कि जिला कसूर सैंडल बनाने में काफी प्रसिद्ध है। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी खेमकरण कसूर बैरियर के पास लगी फेंसिंग के पार खेत में किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे।

Trending Videos
तोड़ी सैंडल, तो निकली हेरोइन
सैंडल में हेरोइन
- फोटो : अमर उजाला
किसानों पर निगरानी रखने के लिए बीएसएफ की बटालियन 191 के जवान तैनात थे। बीएसएफ जवानों ने देखा कि खेत में एक सफेद रंग का बैग पड़ा है। जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से सैंडल निकले। सैंडल का वजन अधिक महसूस हुआ। जब उसका शोल उखाड़ कर देखा तो उसमें 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसी तरह अमृतसर सेक्टर की बीओपी दाऊके के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार खेत में पानी की पाइप से एक दो लीटर की कोल्ड ड्रिक्स की बोतल बरामद हुई। बीएसएफ की बटालियन 138 के जवानों ने बोतल से दो किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से आई थी, जो भारतीय तस्करों तक पहुंचनी थी।