फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF recovered Pakistani drone in Tarn Taran

बड़ी सफलता: तरनतारन में बीएसएफ को मिला चीन में बना ड्रोन, पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में था भेजा

Thu, 19 Oct 2023 09:00 PM IST
ajay kumar एजेंसी, चंडीगढ़
एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 09:00 PM IST
सार

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रोन चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) है। उन्होंने बताया- 'ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए तस्करों के एक और प्रयास को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विफल कर दिया है।

विज्ञापन
BSF recovered Pakistani drone in Tarn Taran
ड्रोन के पास खड़े बीएसएफ जवान। - फोटो : बीएसएफ

विस्तार

पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तरनतारन के मस्तगढ़ गांव के पास एक खेत से टूटी हालत में क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद हुआ है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवानों ने मस्तगढ़ गांव के पास बुधवार रात के समय ड्रोन की आवाजाही को रोकी। इसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस के साथ तारबंदी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह 10:45 बजे बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को टूटी हालत में बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रोन चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) है। उन्होंने बताया- 'ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए तस्करों के एक और प्रयास को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विफल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed