Punjab: बीएसएफ ने खेमकरण में खेत से बरामद किया ड्रोन, पंजाब पुलिस के साथ सर्च अभियान में मिली सफलता
अभियान में गांव खेमकरण से सटे एक खेत में सैनिकों ने एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab | On 24th April, based on information by BSF intelligence set up about presence of a drone in the border area of Tarn Taran district, a joint search operation by BSF troops with Punjab Police was conducted in the suspected area. At about 7 pm, troops recovered one drone in… pic.twitter.com/9dmUTcLyeQ
— ANI (@ANI) April 25, 2024विज्ञापन
ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाला काबू
ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाले गिरोह के एक सदस्य को खिलचियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक ड्रोन बरामद किया है। इस दौरान ही इस तस्कर का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
वहीं, दूसरी तरफ डीआईजी बॉर्डर रेंज राकेश कौशल ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि बाॅर्डर के पास गांवों में नेटवर्क काफी मजबूत किया गया है। पुराने तस्करों का भी डाटा खंगाला जा रहा है। दो तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने काबू किए आरोपी की पहचान तरनतारन जिला के खालड़ा थानातंर्गत गांव राजोके निवासी दलेर सिंह के रूप में बताई। जबकि उसके फरार साथी की पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार मंगवाते हैं। यह भी सूचना थी कि वे नशे की खेप लेकर खिलचियां थानाक्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद दलेर सिंह को काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक ड्रोन बरामद हुआ। ड्रोन की उड़ान का पता लगाने के लिए उसे फोरेंसिक लैब में भेजा है। उसकी जीपीएस मेपिंग के जरिये ड्रोन के रूट का पता लगाया जा रहा है। आरोपी दलेर सिंह ने माना कि वह अपने साथी के साथ मिलकर राजाताल, बुर्ज क्षेत्र में पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाकर ठिकाने लगा रहा है।