{"_id":"640b2fae73e9be83980708ae","slug":"bsf-caught-pakistani-drone-in-punjab-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की नापाक हरकत: पंजाब में BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी ड्रोन, AK-47, दो मैगजीन और 40 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की नापाक हरकत: पंजाब में BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी ड्रोन, AK-47, दो मैगजीन और 40 कारतूस बरामद
Fri, 10 Mar 2023 06:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:59 PM IST
सार
सर्च अभियान के तहत शुक्रवार को दोपहर बाद कोटली सूरत मलही के गांव नभीपुर के खेतों में एक बड़ा पाकिस्तानी ड्रोन मिला। इसके अलावा एक एके-47, दो मैगजीन और 40 कारतूस भी मिले हैं। खेत मालिक ने इस ड्रोन के बारे में खुद बटाला पुलिस और बीएसएफ को सूचित किया था।
विज्ञापन
पंजाब में पकड़ा गया पाकिस्तान से आया ड्रोन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के डेरा बाबा नानक में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बीओपी मेतला के पास गुरुवार की देर रात को एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा। इसके बाद रात को ही बीएसएफ जवानों और बटाला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। वहीं शुक्रवार को भी बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने ज्वांइट सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन
थाना कोटली सूरत मलही के गांव नभीनगर के खेतों में एक ड्रोन पड़ा मिला। इसके अलावा हथियार भी मिले हैं। इस संबंध में बटाला के एसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि गुरुवार की देर रात को बीएसएफ की मेतला पोस्ट पर एक ड्रोन को देखा गया था। इसके बाद रात से ही बटाला की डेरा बाबा नानक की पुलिस और बीएसएफ एक सर्च अभियान में जुटी थी।
विज्ञापन
सर्च अभियान के तहत शुक्रवार को दोपहर बाद कोटली सूरत मलही के गांव नभीपुर के खेतों में एक बड़ा पाकिस्तानी ड्रोन मिला। इसके अलावा एक एके-47, दो मैगजीन और 40 कारतूस भी मिले हैं। खेत मालिक ने इस ड्रोन के बारे में खुद बटाला पुलिस और बीएसएफ को सूचित किया था। एसपी ने आगे बताया कि ड्रोन और असलहा को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन