फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF and Pakistan Rangers meeting at International Border in Punjab

BSF और पाकिस्तान रेंजर्स की बैठक: भारत ने ड्रोन घुसपैठ और तस्करी का मुद्दा उठाया, पाकिस्तान बोला- कड़े कदम उठाएंगे

Thu, 09 Jun 2022 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के ब्रिगेडियर शाहिद अजूब ने बीएसएफ के डीआईजी और सभी कमांडेंट को आश्वासन दिया कि वे सीमा पर पहरे को और कड़ा करेंगे। किसी भी शरारती तत्व को सीमा के माध्यम से कोई गलत काम नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
BSF and Pakistan Rangers meeting at International Border in Punjab
पाकिस्तानी ब्रिगेडियर को तोहफा भेंट करते डीआईजी प्रभाकर जोशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर के गेट पर स्थित जीरो लाइन पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) अधिकारियों और पाक रेंजर्स के बीच अहम बैठक हुई। इसमें बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी और पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के ब्रिगेडियर शाहिद अयूब ने कई मुद्दों पर अहम बातचीत की। बैठक में भारत ने सीमा पार से बढ़ रही ड्रोन की घुसपैठ व नशा तस्करी पर अंकुश लगाने का मामला पाकिस्तान रेंजर्स के सामने उठाया और कड़े कदम उठाने को कहा।  

विज्ञापन


डीआईजी प्रभाकर जोशी ने कहा कि इस बैठक में बीएसएफ ने पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के ब्रिगेडियर को हाल ही में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से तस्करी और ड्रोन की घुसपैठ से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि हाल ही के दिनों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और ड्रग्स की तस्करी की घटनाओं को वहां बैठे असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इस कारण यह बैठक बुलाई गई थी। इस मौके पर विभिन्न बटालियनों के अधिकारियों ने सीमा का दौरा भी किया। पाकिस्तानी रेंजर्स को पाकिस्तानी से आने वाले ड्रोन और ड्रग तस्करी के बारे में भी सूचित किया गया।
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के ब्रिगेडियर शाहिद अजूब ने बीएसएफ के डीआईजी और सभी कमांडेंट को आश्वासन दिया कि वे सीमा पर पहरे को और कड़ा करेंगे। किसी भी शरारती तत्व को सीमा के माध्यम से कोई गलत काम नहीं करने दिया जाएगा और कड़े कदम उठाएंगे। पाकिस्तान रेंजर्स के बीच शांतिपूर्ण बैठक के दौरान बीएसएफ ने पाक ब्रिगेडियर, रेंजर्स और पाक कमांडरों को चाय, सेब और आम भेंट किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed