{"_id":"649d3ec260e17d98480bfc53","slug":"bsf-and-pakistan-rangers-exchange-sweets-at-attari-wagah-border-on-occasion-of-eid-al-adha-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: ईद उल अजहा के मौके पर वाघा बॉर्डर पर बंटी मिठाई, BSF और पाक रेंजर्स ने किया आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: ईद उल अजहा के मौके पर वाघा बॉर्डर पर बंटी मिठाई, BSF और पाक रेंजर्स ने किया आदान-प्रदान
Thu, 29 Jun 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:51 PM IST
सार
ईद उल अजहा के अवसर पर गुरुवार को अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाई का आदान-प्रदान किया गया।
विज्ञापन
ईद उल अजहा पर अटारी बॉर्डर पर बंटी मिठाई।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक सीमा स्थित ज्वाइंट चेक पोस्ट (अटारी) जीरो लाइन पर ईद के मौके पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच मिठाई का आदान प्रदान किया गया। इसके लिए वीरवार की सुबह करीब 10 बजे जीरो लाइन पर शुरु हुआ प्रोग्राम पांच मिनट तक चला। बीएसएफ के कमांडेंट अजय मिश्रा ने पाक रेंजर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल आमिर को ईद की मुबारकबाद देते हुए मिठाई भेंट की।
जबकि पाक रेंजर्स की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल आमिर ने बीएसएफ के कमांडेंट मिश्रा को मिठाई भेंट करते हुए ईद की बधाई दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने हाथ मिलाया और वहां से वापस चले गए। वहीं दूसरी तरफ बीएसएफ के डीआईजी संजय गौढ़ ने सेक्टर हेडक्वार्टर के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी ईद की बधाई दी।