{"_id":"67d3314403abcb30bf0151c4","slug":"broken-drain-and-iron-grille-became-a-problem-for-the-villagers-chandigarh-news-c-87-1-spkl1017-120456-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टूटा नाला व लोहे का जंगला बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टूटा नाला व लोहे का जंगला बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
कालका। नगर परिषद कालका के वार्ड नंबर 28 के गांव माजरा महताब (उपरला माजरा) में स्थित मुख्य द्वार पर बना नाला व उसके ऊपर लगा लोहे का जंगला टूट चुका है। इस कारण लोगों को यहां से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाला टूटने के कारण गांव के करीब 80 घरों के लोगों को मजबूरन लंबा चक्कर लगाकर मेन रोड तक पहुंचना पड़ता है।
नाले पर लगा लोहे का जंगला टूटने के साथ-साथ नाले की हालत बदतर हो गई है। यह नाला जगह-जगह से टूट गया है। इस कारण हर समय सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। स्थानीय निवासी लक्की, बलबीर, राहुल, पंकज, अमन, राजपाल सहित अन्य ने बताया कि समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। गांववासियों ने बताया कि गंदे पानी और गंदगी के कारण मच्छर व अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बना है। नाले का पानी सड़क पर फैलने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं निकाला तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों के साथ नगर परिषद का करेंगे घेराव
इस बारे में परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। साथ ही मौके का मुआयना भी किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। इसके बाद स्वयं पैसे खर्च कर नाले की रिपेयर व जंगला लगवाया। अब वह भी टूट गया है। अगर जल्द प्रशासन ने इस नाले को व्यवस्थित नहीं करवाया तो वह भी ग्रामीणों के साथ नगर परिषद का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
कृष्ण लाल बिट्टू, पार्षद
मामला संज्ञान में आ गया है, जनहित के मद्देनजर साइट का निरीक्षण करवाकर जल्द समस्या का समाधान निकलवा दिया जाएगा।
मनदेव, एक्सईएन नगर परिषद कालका