फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Broken Dams will be Made By Stone Of Pathankot

पत्थरों से बनेंगे शाहकोट और लोहियां के टूटे बांध, पठानकोट से भेजे जाएंगे 700 से ज्यादा ट्रक

Sat, 24 Aug 2019 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Broken Dams will be Made By Stone Of Pathankot
माधोपुर में लोहिया खास के लिए ट्रक में लोड करवाया जा रहा बोल्डर। - फोटो : अमर उजाला

जालंधर के शाहकोट और लोहियां खास के टूटे एडवांस बांध और धुस्सी बांध को पठानकोट के बोल्डर (बड़े पत्थरों) से बनाया जाएगा। 72 घंटे में जिला प्रशासन पठानकोट से 700 ट्रक शाहकोट और लोहियां खास भेजेगा, जिसके तहत पहले चरण में 100 के करीब ट्रकों को रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन

दरअसल, सीएम ने जालंधर देहात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विजिट के दौरान पठानकोट प्रशासन को आदेश जारी कर बोल्डर भिजवाने के लिए कहा था।

इसके बाद जिला प्रशासन काम में जुटा है, शुक्रवार को जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी के बावजूद डीसी दफ्तर, एसडीएम दफ्तर और माइनिंग दफ्तर के अधिकारी बोल्डर विक्रेताओं के पास जाकर सरकारी रेट पर पत्थर खरीदते दिखाई दिए। माइनिंग अधिकारी का कहना है कि बांध और धुस्सी निर्माण के लिए जितना पत्थर चाहिए उतना पठानकोट में मौजूद है। 
विज्ञापन


दोपहर तक 50 से अधिक ट्रक रवाना कर दिए हैं, रात तक 100 ट्रक भिजवा दिए जाएंगे। बता दें, पिछले दिनों हुई भारी बरसात और भाखड़ा बांध के फ्लड गेट खोलने के कारण शाहकोट सब डिवीजन के गांव जानियां चाहल, गट्ट मुंडी कासू, जलालपुर खुर्द और मंडियाला में धुस्सी बांध टूटने और सतलुज दरिया के 6 एडवांस बांध टूटने से 26 के करीब गांवों में बाढ़ के हालात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 17000 क्यूबिक मीटर पत्थर की जरूरत

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक लोहियां खास के टूटे बांधों में ही 300 से अधिक ट्रक इस्तेमाल होंगे। इसके अलावा बाकी जगहों पर 400 के करीब ट्रकों की जरूरत पड़ेगी। कुल 17000 क्यूबिक मीटर पत्थर की जरूरत है। 50 ट्रक भेजने के बाद ट्रकों को भरने का काम जारी है। इस काम में डीसी रामवीर सहित उनकी पूरी प्रशासनिक टीम जुटी है। 

बोल्डर सप्लायर अमित महाजन और नवल ने बताया कि प्रशासन की मदद की जा रही है, अपने सारे कामकाज छोड़कर वह केवल बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने वाले पत्थरों को ही ट्रकों में लोड करवा रहे हैं। बहुत जल्द बाकी के ट्रक भरवा कर लोहिया खास और शाहकोट को रवाना कर देंगे। 

खनिज का भंडार है पठानकोट
पठानकोट से गुजरते रावी, चक्की और उज्ज दरिया खनिज का भंडार है। पूरे पंजाब में सबसे अधिक क्रशर इंडस्ट्री यहां स्थापित है। 300 से अधिक क्रशर यहां संचालित हैं, जिसके चलते सीएम ने बोल्डर उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी पठानकोट को सौंपी थी।

डीसी रामबीर ने बताया कि आदेश के बाद पठानकोट प्रशासन सतर्क है। कुल 600 से 700 ट्रक भिजवाए जाने हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए पंजाब सरकार के सभी अधिकारी एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। 72 घंटे में काम पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed