फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Britain expresses regret over jallianwala bagh massacre, it's Impact of Modi, says Anil vij

जलियांवाला बाग नरसंहार पर ब्रिटेन का खेद जताना मोदी के रुतबे का असर: अनिल विज

Thu, 11 Apr 2019 08:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Britain expresses regret over jallianwala bagh massacre, it's Impact of Modi, says Anil vij
अनिल विज - फोटो : ani

जलियांवाला बाग नरसंहार पर ब्रिटेन के खेद व्यक्त करने को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते रुतबे का असर बताया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पूरे विश्व में जो छवि बनी है, उसके कारण ही ऐसा संभव हो पाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1965 में पाकिस्तान और हिंदुस्तान की लड़ाई में सिर्फ रूस ने भारत का साथ दिया था जबकि दूसरे सभी देश पाकिस्तान के साथ खड़े थे। लेकिन आज जब भारत ने एयर स्ट्राइक किया तो सारे देश हमारे साथ आकर खड़े हो गए। ये हमारे कूटनीतिक दबाव का ही असर था कि एयर स्ट्राइक के कुछ घंटों के अंदर ही पाकिस्तान को हमारे पायलट अभिनंदन को बिना किसी शर्त के छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


विज ने कहा कि लोगों को मान-सम्मान चाहिए। हम विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता हैं। हमारा जो स्तर पूरी दुनिया में होना चाहिए था, वो मोदी सरकार में ही संभव हो पाया है। भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता होने के बावजूद उनको पांचवे स्थान पर रखने के बारे में पूछने पर अनिल विज ने कहा कि मैं पार्टी में सीनियर हूं, लेकिन पार्टी मुझे जिस भी नंबर पर रखती है, मैं वहीं से छक्के मारता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed