फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bribery scandal: Court sent middleman Bhagwan Singh to jail

रिश्वत कांडः कोर्ट ने बिचौलिया भगवान सिंह को भेजा जेल

Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bribery scandal: Court sent middleman Bhagwan Singh to jail
चंडीगढ़। पांच लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार बिचौलिया भगवान सिंह का आठ दिन का रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसे अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने आरोपी भगवान सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 30 जून को गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी का चार दिन का रिमांड हासिल किया था। आरोपी बयान बार-बार बदल रहा था। इसके बाद बीते शनिवार को सीबीआई ने भगवान सिंह का पांच दिन का रिमांड और मांगा था। इस मामले में आरोपी सस्पेंड पुलिस इंस्पेक्टर जसविंदर कौर अभी भी फरार है। यहां तक चंडीगढ़ पुलिस को उसके खिलाफ जांच करने और जांच में शामिल होने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। जांच एजेंसी दो जुलाई को उसके निवास स्थान पर भी दौरा कर चुकी है और आरोपी का फोन भी बंद है। मामले के मुताबिक, मनीमाजारा निवासी शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया था कि मनीमाजरा की थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की है। इसके बाद मामले की सूचना सीबीआई को दे दी। सूचना पर सीबीआई ने दूसरी किस्त के एक लाख रुपये लेते बिचौलिए भगवान सिंह को रंगेहाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed