फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave girl behave like loin on road at chandigarh and brutally beatan boy due to molestation

लड़की बनी 'मर्दानी', बीच सड़क लड़के को इतना पीटा, याद आ गई 'नानी'

Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
brave girl behave like loin on road at chandigarh and brutally beatan boy due to molestation
चंडीगढ़ में लड़की ने लड़के को पीटा
बीच सड़क लड़की 'मर्दानी' बन गई और उसने लड़के को इतना पीटा कि उसे नानी याद आ गई। मामला जानकर आप हैरान रह जाएंगे। घटना चंडीगढ़ की है। बार-बार पीछा करके तंग करने वाले युवक की बुधवार को सेक्टर-7 में मेन रोड पर युवती ने मंगेतर के साथ मिलकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों के परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद युवक के माफी मांगने और दोबारा पीछा न करने पर दूसरे पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मना करने के बावजूद कर रहा ​था पीछा

brave girl behave like loin on road at chandigarh and brutally beatan boy due to molestation
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
हुआ यूं कि बुधवार सुबह सेक्टर-7 के मेन रोड पर एक कार अचानक रुकी। उसमें से निकले एक युवक और युवती ने पीछे से स्कूटी पर आ रहे युवक की धुनाई शुरू कर दी।

युवती बार-बार चिल्ला रही थी कि बार-बार मना करने पर भी पीछा क्यों करता है? इसके साथ ही युवती और उसके साथ उसके मंगेतर ने युवक की धुनाई शुरू कर दी। साथ ही दोनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची।

युवती ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवका उसका पीछा कर रहा था। पहले भी कई बार वह उसका पीछा करता रहता है। वह कई बार उसे चेतावनी दे चुकी है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed