{"_id":"61afc9d32f07af705d1649f3","slug":"brainstorming-took-place-at-chief-ministers-residence-regarding-cabinet-expansion-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर हुआ मंथन, सीएम से अलग-अलग मिले मंत्री और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर हुआ मंथन, सीएम से अलग-अलग मिले मंत्री और विधायक
Wed, 08 Dec 2021 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:23 AM IST
सार
हरियाणा में एक बार फिर फेरबदल और नए मंत्रियों की नियुक्ति की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कई मंत्रियों ने अलग-अलग मुलाकात की। इससे एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के साथ अनेक विधायकों ने भी मुलाकात की। मंत्रियों से फीडबैक लेने के साथ ही मनोहर लाल ने उनके रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा में मंत्री बनने के अनेक तलबगार हैं। संघ से लेकर शीर्ष नेतृत्व की भी सिफारिशें लगाई जा रही हैं। वरिष्ठ विधायक मंत्री बनने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से दबाव डलवा रहे हैं। जिससे प्रदेश नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दुविधा में है।
विज्ञापन
चूंकि, पार्टी एक नया मंत्री बनाकर और पहले से चले आ रहे मंत्रियों को बदलकर नए मंत्री बना कोई विरोध मोल नहीं लेना चाहती। जीटी रोड बेल्ट से लेकर दक्षिण हरियाणा व अन्य जिलों में अनेक विधायक मंत्री बनाए जाने की आस लगाए बैठे हैं। भाजपा कोई भी कदम उठाने से पहले पूरा गुना-भाग करने में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः किसान आंदोलन: आज दो बजे फिर होगी एसकेएम की बैठक, केंद्र के प्रस्ताव पर भेजी गई हैं आपत्तियां, सरकार के जवाब पर समाधान निर्भर
तीन से चार मंत्रियों का प्रदर्शन ठीक न होने की रिपोर्ट आलाकमान तक पहुंची है, जिसे देखते हुए मंगलवार देर शाम मंत्रियों ने अपने विभागों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री आवास से निकलते हुए कुछ मंत्रियों के चेहरे लटके हुए थे।