{"_id":"659bd442b1c7a5ed5a04b964","slug":"boy-disguised-himself-as-girl-for-paper-taken-by-the-local-baba-farid-university-of-faridkot-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: लड़की बन पेपर देने आया युवक काबू, बनवाकर लाया था फर्जी वोटर कार्ड, शक के आधार पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: लड़की बन पेपर देने आया युवक काबू, बनवाकर लाया था फर्जी वोटर कार्ड, शक के आधार पर पकड़ा गया
Mon, 08 Jan 2024 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:30 PM IST
सार
इस युवक की पहचान फाजिल्का निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई। पेपर में बैठने के लिए फर्जी वोटर कार्ड आदि भी बनाया गया था। उक्त युवक को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
लड़की बनकर परीक्षा देने पहुंचा लड़का।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फरीदकोट की स्थानीय बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को विभिन्न पैरा मेडिकल भर्तियों के तहत लिए गए पेपर के दौरान कोटकपूरा के एक सेंटर में एक लड़का लड़की बन कर पेपर देने पहुंच गया।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसिज की ओर से रविवार को मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के 806 पदों और ओप्थाल्मिक ऑफिसर के 83 पदों के लिए परीक्षा ली गई। इस परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से फरीदकोट, फिरोजपुर व कोटकपूरा में 26 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 7500 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल कोटकपूरा में बने सेंटर में लड़की बन कर एक अन्य लड़की का पेपर दे रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। फाजिल्का के गांव ढाणी मुंशी राम निवासी परमजीत कौर पुत्री भजन लाल का यह पेपर था, लेकिन उसकी जगह जो पेपर देने आई उस लड़की पर संदेह होने पर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह लड़की ही नहीं थी बल्कि लड़का था।
विज्ञापन
इस युवक की पहचान फाजिल्का निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई। पेपर में बैठने के लिए फर्जी वोटर कार्ड आदि भी बनाया गया था। उक्त युवक को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी तौर पर जानकारी लेकर अगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जबकि जिस लड़की के स्थान पर वह पेपर देने आया था उसका दाखिला कैंसिल कर दिया जाएगा।