फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boxer vijender's join professional boxing, big statement of sports minister

बॉक्सर विजेंदर के फैसले से खेलमंत्री खफा, बड़ी वार्निंग

Wed, 01 Jul 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Wed, 01 Jul 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
boxer vijender's join professional boxing, big statement of sports minister

बाक्सर विजेंदर कुमार के प्रोफेशनल बॉक्सिंग से जुड़ने के फैसले से खफा खेलमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल देश को ओलंपिक में पदक दिलाने वाले हरियाणा के बाक्सर विजेंदर कुमार आयरलैंड के क्वींसबरी प्रोमोशन के साथ जुड़ने के लंदन में आधिकारिक घोषणा से पूरे खेल जगत में हलचल का माहौल है, वहीं हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज बाक्सर विजेंदर के इस रवैये से खासे खफा हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  खेल मंत्री अनिल विज ने इस मसले पर कहा कि ये बहुत ही अफसोसजनक बात है कि हम मिलकर एक अच्छा खिलाड़ी तैयार करते हैं, मगर जब खिलाड़ी बुलंदी पर होता है, तो वे अपने देश के लिए खेलना छोड़कर दूसरे देश के लिए खेले।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या इसीलिए सरकार खिलाड़ियों पर इतना खर्च करती है कि एक दिन कामयाब होने पर वे अपने प्रदेश और देश को ही छोड़कर चला जाए और एक पेशेवर खिलाड़ी बन जाए? विज ने कहा कि मैं हैरान हूं कि एक खिलाड़ी में अपने खेल से अपने देश का नाम रोशन करने की भावना कैसे खत्म हो सकती है? खिलाड़ी अपने खेल को केवल एक पेशे तक कैसे समेट सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सर विजेंदर की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं

boxer vijender's join professional boxing, big statement of sports minister

विज ने साफ कहा कि जो भी खिलाड़ी अपने खेल के दम पर यहां हरियाणा सरकार से कोई बेनेफिट ले रहे हैं, ले चुके हैं या फिर कोई पद प्राप्त कर चुके हैं, तो ऐसी स्थिति में सरकार को भी उन खिलाड़ियों के प्रति सोचना पड़ेगा। उनके अनुसार अभी इस मसले पर वे खेल विभाग के आला अफसरों से बातचीत करेंगे, उसके बाद देखते हैं क्या हो सकता है?

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में एक्शन मैन बनने वाले बाक्सर विजेंदर पुलिस महकमे में डीएसपी पद पर तैनात है और ये पद उन्हें खेल की बदौलत ही प्राप्त हुआ है। लेकिन खेल मंत्री के बयानों की समीक्षा करें तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि देश के लिए न खेलने का इरादा रखने वाले बॉक्सर विजेंदर की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं।

विज को आगे की चिंता
खेल मंत्री विज हालांकि विजेंदर के कदम से नाखुश हैं, क्योंकि वे चाहते कि खिलाड़ी में भी फौजी की तरह देशभक्ति कूट-कूटकर भरी जाए। इसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हैं। खेल मंत्री को इस बात की चिंता है कि कहीं भविष्य में भी प्रदेश से अच्छे खिलाड़ी इसी नक्शे कदम पर न चलने लगे। लिहाजा उन्होंने आह्वान किया है कि खिलाड़ी पेशेवर न बने, अपने देश के लिए खेलें और देशभक्ति दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed