फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boxer Amit Panghal Time Spent With His Family in Rohtak during Lockdown

विश्व के नंबर वन मुक्केबाज की गेहूं भरते हुए की तस्वीर हुई वायरल, डिप्टी सीएम ने भी किया ट्वीट

Mon, 27 Apr 2020 08:30 PM IST
ajay kumar भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक ( हरियाणा)
भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Boxer Amit Panghal Time Spent With His Family in Rohtak during Lockdown
मुक्केबाज अमित पंघाल की तस्वीर हुई वायरल।

अपने वजन में (52 किलो) विश्व के नंबर एक मुक्केबाज रोहतक के मायना गांव निवासी अमित पंघाल लॉकडाउन के दौरान वर्क आउट के साथ-साथ किसान माता-पिता का हाथ भी बंटा रहे हैं। सरसों की कटाई का सीजन खत्म होने के बाद अब पूरे उत्तर भारत में गेहूं की कटाई जोरों पर है। किसान के फौजी बेटे और विश्व विख्यात मुक्केबाज अमित पंघाल ने भी लॉकडाउन के दौरान अपना फर्ज निभाया और परिवार के साथ गेहूं कटाई का काम करवाया।

विज्ञापन


अब सोशल मीडिया पर अमित की एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में अमित ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं भरते नजर आ रहे हैं। घर पर गेहूं उतारते हुए अमित का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ तो हरियाणा के उप मुख्यमंत्री ने भी इसकी तारीफ की और उनके इस फोटो को ट्वीट किया। जिसके बाद अमित ने भी धन्यवाद जताते हुए उपमुख्यमंत्री के ट्वीट को री-ट्वीट किया।

विज्ञापन

 

इसके अलावा, अमित ने गेहूं से भरी ट्रॉली से अपनी तस्वीरें ट्वीट की और साथ में लिखा ‘आ गए भाई अपने तो दाने, आप सुनो फोगाट के गाने ’ तस्वीरों के साथ छोटा सा वीडियो बनाकर अमित पंघाल ने शेयर किया, जिसके पीछे हरियाणवी गाना भी चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में दुनिया में कमाई शोहरत और अप्रैल में की गेहूं की कटाई

Boxer Amit Panghal Time Spent With His Family in Rohtak during Lockdown

सोशल मीडिया पर अमित के बारे में लोगों ने लिखा कि फरवरी में नंबर वन बने और अब घर पर गेहूं की कटाई कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले अमित ओलंपिक की तैयारी में जुटे थे और घर आए तो जरूरत पड़ते ही सीधे खेत पहुंच गए। इस पोस्ट को शेयर करके दिखाया गया है कि अमित पंघाल विश्व में नंबर वन बनने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं।

पीएम केयर्स फंड में दिए एक लाख 11 हजार 
कोरोना की लड़ाई में साथ देने में भी अमित पंघाल पीछे नहीं रहे हैं। अन्य खिलाड़ियों की तरह अमित ने भी माता-पिता के कहने पर पीएम केयर्स फंड में एक लाख ग्यारह हजार रुपये दिए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम को बढ़ावा देते हुए उन्होंने भीम यूपीआई से ऑनलाइन लेन-देन की अपील की है। उन्होंने ऑनलाइन लेन-देन को लेकर माता-पिता के साथ एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

रोजाना वर्क आउट का वीडियो कर रहे शेयर, लोगों से घर पर ही रहने की अपील 
अमित पंघाल रोजाना वर्क आउट का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं, जिनको लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। साथ ही वीडियो के माध्यम से लोगों को बार-बार हाथ धोने व घर में रहने के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। अमित पंघाल का कहना है कि यह समय कोरोना से बचाव का है। अपना काम करने में हमें किसी तरह की शर्म नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed