{"_id":"5d9625528ebc3e016e028a3b","slug":"boxer-amit-panghal-promotion-after-winning-the-silver-medal-in-the-commonwealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चैंपियनशिप में तिरंगा लहराने वाले बॉक्सर अमित पंघाल का प्रमोशन, सेना में बने सूबेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड चैंपियनशिप में तिरंगा लहराने वाले बॉक्सर अमित पंघाल का प्रमोशन, सेना में बने सूबेदार
Fri, 04 Oct 2019 08:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सर अमित पंघाल
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल की पदोन्नति हो गई है। वे अब भारतीय सेना में नायब सूबेदार की जगह सूबेदार बन गए हैं। गुरुवार को पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के कमांडिंग ऑफिसर, सेना के बॉक्सिंग कोच व भारतीय टीम के बॉक्सिंग कोच ने बैज लगाए।
विज्ञापन
अमित के भाई अजय पंघाल ने बताया कि अमित ने स्पोर्ट्स कोटे से अगस्त 2017 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी। उन्होंने बताया कि महार रेजीमेंट की 22वीं बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि अमित ने मार्च 2018 नायब सूबेदार के पद पर ज्वाइन किया था। इसके एक महीने बाद ही अमित ने आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
इन खेलों में अमित ने 49 किलो भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया था। इस पदक जीत के साथ ही अमित का प्रमोशन हो गया था। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2018 में हुए इस प्रमोशन को अमित ने अक्तूबर 2019 में लिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगर अमित का प्रमोशन होता है तो वे सूबेदार मेजर बन जाएंगे, जिसके चार वर्ष बाद अमित को सूबेदार मेजर के पद से रिटायरमेंट लेनी होगी।
विज्ञापन
18 अक्तूबर से वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
अमित के भाई अजय ने बताया कि इसी महीने 18 से 27 अक्तूबर तक चीन के वुहान शहर में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इन खेलों में अमित भारतीय सेना की ओर से रिंग में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि अमित की निगाहें इस मुकाबले में गोल्ड जीतने पर रहेगी।