{"_id":"591ad0044f1c1b27198b459b","slug":"bouncer-meet-murder-case-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीत मर्डर केस: एक के बाद एक 3 हमले, अब हुई गैंगवार तो पुलिस होगी जिम्मेवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीत मर्डर केस: एक के बाद एक 3 हमले, अब हुई गैंगवार तो पुलिस होगी जिम्मेवार
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
बाउंसर मीत की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले अखिल गेरा पर हमला, फिर बाउंसर राम चौधरी का लुधियाना के दोराहा की नहर में शव मिलना और फिर मीत का मर्डर। इस बार गैंगवार हुई तो पुलिस जिम्मेवार होगी। एक साल में मीत के गुट पर लगातार हमले हुए। अब गैंगवार हुई तो उसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। यह कहना है अमित शर्मा उर्फ मीत की टीम के बाउंसरों का। मीत एंड कंपनी ने तीन दोस्तों पर जानलेवा हमले की आशंका की शिकायत दी है।
नहीं सुलझी राम बाउंसर के मौत की गुत्थी
14 जनवरी 2016 : पहले लापता फिर नहर में मिली बाउंसर की लाश
सेक्टर-27 निवासी बिजनेसमैन पवन के दोस्त को चेक बाउंस मामले में लुधियाना पुलिस पकड़कर ले गई। पवन उस केस में पैरवी करने के लिए अपने भांजे जयंत, सेक्टर-42 निवासी सोनू नागरा और सेक्टर-23 निवासी बाउंसर राम चौधरी के साथ लुधियाना पहुंचा और वहां के रेस्तरां में खाने के बाद सभी चंडीगढ़ के लिए निकल गए। इसके बाद चारों गाड़ी समेत लापता हो गए और साढे़ तीन महीने बाद लुधियाना-चंडीगढ़ के दोराहे पर बनी नहर में उनके शव मिले। राम बाउंसर मीत का खासमखास था। शव मिलने के बाद बाउंसर राम का एक हाथ भी गायब था। यह मामला अभी तक सुलझा नहीं है। अब इसमें भी हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है।

5 जुलाई 2016 : अखिल गेरा पर फायरिंग
बाउंसर मीत की हत्या
अमित शर्मा उर्फ मीत को टारगेट कर सेक्टर-26 स्थित जिम में 3 आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में मीत के करीबी जिम ट्रेनर अखिल गेरा को तीन गोलियां लगी थीं। हालांकि इलाज के दौरान पीजीआई में डॉक्टरों ने अखिल की जान बचा ल्री।
9 मई 2017 : मीत की हत्या
सकेतड़ी मंदिर में मां के साथ दर्शन करने गए अमित शर्मा उर्फ मीत की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मीत के करीबी गुरप्रीत का आरोप है कि अब मोहाली पुलिस जिन दो को आरोपी बता रही है, उनकी आड़ में एफआईआर में दर्ज आरोपियों गुरप्रीत और सोनू शाह को बचाने के लिए गगन ने चाल चली है।
मीत की याद में बनाया गाना
अमित शर्मा उर्फ मीत की याद में उनकी टीम द् ब्लैक बुल्स को चलाने वाले गुरप्रीत व टीम ने एक गाना बनाया है। इस गाने में उन्होंने मीत के साथ पुरानी फोटो को यादगार बताकर फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें बाउंसर राम चौधरी और अखिल गेरा की फोटो भी है।
मीत को मिली थी धमकी, पुलिस को बताया मगर नहीं जागे
गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि मीत को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने जानलेवा हमले की आशंका पुलिस से जताई थी, लेकिन पुलिस की नींद पहले भी नहीं खुली और मीत मर्डर के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।