फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bottle hit on young man's head, woman beaten up for telling police

युवक के सिर पर मारी बोतल, पुलिस को बताने पर महिला को पीटा

Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bottle hit on young man's head, woman beaten up for telling police
चंडीगढ़। लोहड़ी के जश्न में वीरवार की रात कानून व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। नाइट कर्फ्यू के बावजूद सेक्टर-29 और सेक्टर-30 में दो जगह सौ से अधिक लोग मौजूद थे। दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस को मामले की सूचना देने पर युवकों ने एक महिला को पुलिस के सामने ही पीट दिया। झगड़े में कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के बयान के आधार पर पुलिस ने राजन और अमित के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-30 निवासी अमित लोहड़ी मनाने के लिए दोस्त के यहां सेक्टर-29 में गया था। दोस्त राजन के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। राजन ने अमित के सिर में शराब की बोतल मार फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जैसे ही अमित के परिजनों और दोस्तों को पता चला वह सेक्टर-30 से 29 में पहुंच गए। जहां वह राजन की तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद गुस्साए युवकों ने वहां कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद सेक्टर-29 से राजन के दोस्त और परिजन रात करीब डेढ़ बजे डंडे और हथियार लेकर सेक्टर-30 में पहुंच गए। जहां युवकों ने हंगामा किया। इसकी सूचना सेक्टर-30 निवासी मीना ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शिकायत के बारे में बताया तो लोगों ने मीना पुलिस वालों के सामने ही पीटा। नीचे गिरने से मीना का कंधा उतर गया। घायल अमित के सिर पर कई टांके आए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed