फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student leaders came out in favor of the researchers of Botany Department

बॉटनी विभाग के शोधार्थियों के पक्ष में उतरे छात्र नेता, बोले- शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे

Fri, 24 Dec 2021 11:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student leaders came out in favor of the researchers of Botany Department
चंडीगढ़। पीयू के बॉटनी विभाग के शोधार्थियों की प्रयोगशाला पर ताला लगाने का मामला तूल पकड़ गया। शोधार्थियों के समर्थन में अन्य छात्र व छात्र नेता उतर आए हैं। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि शोधार्थियों को परेशान न किया जाए अन्यथा विभाग के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार की शाम बॉटनी विभाग की ओर से कुछ शोधार्थियों के काम में आ रही प्रयोगशाला पर ताला जड़ दिया गया। इससे शोधार्थियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने प्रकरण विभाग के अलावा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया पर कुछ राहत नहीं मिली। शोधार्थियों का शोध लगातार प्रभावित हो रहा है। साथ ही शोध सामग्री भी खराब होने का डर है। वहीं दूसरी ओर गाइड ने भी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है कि वह ऐसे माहौल में शोधार्थियों को गाइड नहीं कर पाएंगे। इससे शोधार्थियों की चिंता बढ़ गई। शुक्रवार को यह मुद्दा सार्वजनिक हुआ तो छात्रों ने शोधार्थियों को फोन कर समर्थन दिया और कहा कि वह अपने को अकेले न समझें। यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। शोधार्थियों की यूनियन के कई छात्र नेताओं ने भी विभाग की इस प्रक्रिया का विरोध किया। एनएसयूआई, एबीवीपी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने भी शोधार्थियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग को बड़प्पन दिखाना चाहिए। यदि किसी शोधार्थी को रूम आवंटित आज तक नहीं हुआ तो विभाग नया प्रयोग करे। चार से पांच शोधार्थियों को एक रूम दिया जा सकता है। ताला जड़ने वाली प्रयोगशाला में वैसे ही चार शोधार्थी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed