{"_id":"61fb78d60bd05260352d5614","slug":"border-security-force-shot-dead-pakistani-intruder-in-firozpur-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तरनतारन में बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ ने किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तरनतारन में बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ ने किया ढेर
Thu, 03 Feb 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:10 PM IST
सार
बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, घुसपैठिया लगातार आगे बढ़ रहा था और रुक ही नहीं रहा था। खतरे को भांपते हुए उसे ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : PTI
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ रुक नहीं रही है और सीमा पार से पंजाब में घुसपैठ जारी है। बुधवार रात जिले में भारत-पाकिस्तान बार्डर पर सीमा पार से एक व्यक्ति ने घुसपैठ की कोशिश की। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की चेतावनी पर भी नहीं रुका। सीमा सुरक्षा बल ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे घुसपैठिये को गोली मारकर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
घुसपैठिये के पास मिले कागजात से उसके पाकिस्तानी होने की जानकारी मिली। खुफिया सूत्रों के मुताबिक उक्त पाक घुसपैठिया बीएसएफ की बीओपी (चौकी) करनैल सिंह वाला के नजदीक खालड़ा से सरहद पार कर भारतीय सीमा में घुस रहा था, जिसे बीएसएफ ने गोली मार दी। यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के अमरकोट में की है।
विज्ञापन
बीएसएफ की गोली घुसपैठिये को जाकर लगी और वहीं पर उसकी मौत हो गई। घुसपैठिये की तलाशी लेने पर पाक करेंसी बरामद हुई है। अभी मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिये की पहचान नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि पाक तस्कर हेरोइन व असलहा की खेप अपने भारतीय तस्कर साथियों को पहुंचाने में जुटे हैं। हाल ही में गुरदासपुर से सटी भारत-पाक सरहद से भारी मात्रा में हेरोइन व असलहा की खेप बीएसएफ ने पकड़ी थी। इन दिनों पंजाब (भारत) में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में पाक से हेरोइन और असलहा पंजाब पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
पाक तस्कर ड्रोन के जरिये भी असलहा पहुंचा रहे हैं। तीन दिन पहले फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव भाने वाला और हजारा सिंह वाला में पाक ड्रोन देखे गए थे और सेना ने उसे गिराने के लिए फायरिंग भी की थी। ऐसी वारदातों को देख सरहद पर बीएसएफ की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। बीएसएफ ने करनैल सिंह वाला क्षेत्र में स्पेशल सर्च अभियान चलाया है। बीएसएफ के हाथ देर शाम तक कुछ नहीं लगा है।