फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force and Pakistan Rangers exchange sweets at JCP Attari border on occasion of Eid Ul Fitr

पंजाब: ईद पर अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स ने किया मिठाइयों का आदान-प्रदान

Tue, 03 May 2022 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
एएनआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 May 2022 11:31 AM IST
सार

पंजाब में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने ईद के अवसर पर अटारी सीमा पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया। 

विज्ञापन
Border Security Force and Pakistan Rangers exchange sweets at JCP Attari border on occasion of Eid Ul Fitr
अटारी बॉर्डर पर ईद के अवसर पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया गया। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने ईद के अवसर पर अटारी सीमा पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया। वहीं फिरोजपुर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाक रेंजर्स ने ईद उल फितर के मौके पर एक-दूसरे को मिठाई देकर बधाई दी। इसी तरह फाजिल्का में सादकी चौकी पर बीएसएफ की बटालियन-181 के जवानों ने पाक रेंजरों को मिठाई देकर ईद की मुबारकबाद दी है। 

विज्ञापन


मुक्तसर में ईद पर मांगी अमन-चैन की दुआ
जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इमाम हाशिम मुहम्मद ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद इमाम हाशिम ने खुतबा पढ़कर सुनाया। ईद की नमाज अदा करते हुए मुस्लिम भाईचारे ने अमन-चैन की दुआ मांगी। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में हिंदू-सिख भाईचारे के लोगों ने पहुंचकर मुस्लिम भाईचारे को ईद मुबारक कहा और गले मिल ईद की शुभकामनाएं दीं। छोटे बच्चों में भी ईद को लेकर उत्साह नजर आया। बच्चे भी एक-दूसरे को ईदी देते नजर आए। उधर, मुक्तसर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीन मक्कड़ के नेतृत्व में सभी फोटोग्राफर भी मस्जिद पहुंचे और मुस्लिम भाईचारे को ईद की बधाईयां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष बाद धूमधाम से मनाई ईद
दो वर्ष बाद अबोहर में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। पंजपीर दरगाह के पास बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने हिस्सा लिया। मुस्लिम इंतजामियां वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रऊफ खान उर्फ फिरोजखान गमले वालों ने बताया कि मंगलवार को ईद के अवसर पर सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। 


मौलाना मोहम्मद अकरम ने ईद की नमाज अदा करवाई और सभी लोगों ने अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद समीर खान बेकरीवाल, मोहम्मद अनवर हाशमी, हकीम अली, मस्ताना बैंड वाले अहमद, कमरुद्दीन खान, मारुफ खान और फिरोज खान ने आपस में गले मिल एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed