फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Border Security Force nabs Bangladeshi man trying to intrude in India from Amritsar

Punjab News: अमृतसर में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पहले बांग्लादेशी बताया, सख्त पूछताछ में कराची का निकला

Thu, 09 Mar 2023 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 10:40 AM IST
सार

आरोपी को अमृतसर सेक्टर में सीमा चौकी राजाताल के इलाके में 8-9 मार्च की आधी रात को पकड़ा गया था। ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उस व्यक्ति पर फायरिंग की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Border Security Force nabs Bangladeshi man trying to intrude in India from Amritsar
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर में जी-20 सम्मेलन से पहले पाकिस्तान लगातार खलल डालने का प्रयास कर रहा है। सम्मेलन के मद्देनजर पड़ोसी देश ने भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार रात भारत-पाकिस्तान की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को अमृतसर की राजाताल बार्डर आउट पोस्ट (बीपीओ) के पास गिरफ्तार कर लिया। पहले वो खुद को बांग्लादेशी बताता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना नाम समसूदीन बताया और कहा कि वह पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है। 

विज्ञापन


बुधवार रात जवानों ने गांव राजाताल में पाकिस्तान की तरफ से कुछ हलचल देखी। जवानों को एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसते दिखाई पड़ा। जवानों ने उसे ललकारा और रोकने की कोशिश करते हुए फायरिंग की। इसके बाद घुसपैठिये ने खुद को छिपाने की कोशिश की। इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने उसे काबू कर लिया। इस वर्ष अब तक सुरक्षा एजेंसियों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को काबू करने में सफलता हालिस की है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य घटना में तरनतारन के राजोके गांव में हेरोइन की खेप लेने आया एक तस्कर गुरुवार सुबह पांच बजे बीएसएफ की फायरिंग के बाद खेप छोड़ कर फरार हो गया। बरामद हुई खेप एक किलोग्राम से ऊपर पाई गई। बीएसएफ के अनुसार राजोके गांव में जवान गश्त दे रहे थे। सुबह पांच बजे कंटीली तार के पास कुछ हलचल दिखाई दी। जवानों ने देखा कि कोई अज्ञात तस्कर वहां संदिग्ध हरकत कर रहा है। उसे चेतावनी दी तो वह भाग खड़ा हुआ। बीएसएफ जवानों ने फायरिंग भी ही लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। मौके से एक पीले रंग का पैकेट बरामद हुआ। इसमें एक किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 17 मार्च तक होंगी जी-20 की बैठक
अमृतसर में 15 से 17 मार्च तक जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस होने जा रही है। इसी तरह 19 व 20 मार्च को भी अमृतसर में मजदूरों व मेहनतकशों के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय विचार चर्चा होनी है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार ऐसा माहौल बना रही है, जिससे यह कार्यक्रम रद्द हो जाए।

जनवरी से अब तक दो दर्जन बार आए ड्रोन
इस वर्ष जनवरी से अब तक पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार व नशीले पदार्थ भेजने की दो दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तरनतारन में राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से सरहाली पुलिस स्टेशन पर हमला हो चुका है। करीब 25 किलोग्राम के करीब हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। एक दर्जन के करीब नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं।

जीएनडीयू की दीवार पर खालिस्तान समर्थित, भड़का रहा पन्नू
गुरुवार को ही अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) के मुख्य गेट और दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे पाए गए। यहां बैनरों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिख उनकी वीडियो बनाई गई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। एक दिन पहले अमृतसर के वेरका में भी सिख फॉर जस्टिस के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान समर्थित झंडे फहराए थे। इससे पहले पंजाब के कई जिलों में ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। इन सब घटनाओं के पीछे सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू है।

वारिस पंजाब दे की चुनौती
खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' भी पंजाब में चुनौती बनता जा रहा है। संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह लगातार देश विरोधी बयान दे रहा है। हाल ही में अपने एक साथी को पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए उसके समर्थकों ने अजनाला के पुलिस थाने पर हमला हर दिया था। इसमें छह पुलिसकर्मी जख्मी हुए। इस घटना को पाकिस्तानी मीडिया ने काफी सनसनीखेज तरीके से पेश किया था। इससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान जी-20 सम्मेलन से पहले दुनिया में भारत की छवि खराब करना चाहता है।

कब-कब गिराए ड्रोन

  • 1 जनवरी: गांव कमालपुर जट्टा, अमृतसर।
  • 3 जनवरी: कक्कड चौंपी, जीरा, फिरोजपुर।
  • 9 जनवरी: गांव आदियां, अमृतसर।
  • 17 व 18 जनवरी: उंचा टकला, गुरदासपुर।
  • 22 जनवरी: लोपोके, अमृतसर।
  • 10 फरवरी: उत्तर चौंकी, अमृतसर।
  • 19 फरवरी: घनियाके बांगर, अमृतसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed