{"_id":"6903cea460931955d6071aed","slug":"bookings-for-rajasthan-goa-and-dubai-surge-for-new-year-boosting-tour-travel-business-chandigarh-news-c-16-pkl1091-858244-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नए साल पर राजस्थान, गोवा और दुबई की बुकिंग में तेजी, टूर-ट्रैवल कारोबार में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नए साल पर राजस्थान, गोवा और दुबई की बुकिंग में तेजी, टूर-ट्रैवल कारोबार में बढ़ोतरी
विज्ञापन
राजस्थान के साथ अयोध्या और वाराणसी की डिमांड, कपल के लिए गोवा प्राथमिकता
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां अभी शुरू भी नहीं हुईं लेकिन ट्राइसिटी के लोग छुट्टियों की तैयारी में पहले से ही जुट गए हैं। राजस्थान, गोवा और दुबई जैसे पर्यटन स्थलों के लिए बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। वहीं इस सीजन में टूर एंड ट्रेवल कारोबार में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
टूर एंड ट्रेवल कारोबारियों के अनुसार इस बार लोगों की पसंद में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गोवा के बजाय उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे राजस्थान के ऐतिहासिक शहरों की मांग ज्यादा है। कारोबारियों का कहना है कि इन जगहों पर दो लोगों के लिए 3 या 4 स्टार होटल में ठहरने और घूमने-फिरने का कुल खर्च करीब 70 से 80 हजार रुपये तक पहुंच रहा है। हालांकि यह खर्च आम दिनों की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत तक ज्यादा है। एजेंसियों का मानना है कि दिसंबर के पहले हफ्ते तक बुकिंग और तेजी से बढ़ेगी क्योंकि लोग अब छोटे और आरामदायक ट्रिप को प्राथमिकता दे रहे हैं। सेक्टर 45 निवासी अजीत बताते हैं कि अपने चार दोस्तों के साथ उन्होंने गोवा का प्लान बनाया है। इसमें करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आ रहा है। हालांकि अगर आम दिनों में हम जाते तो यह खर्च करीब 1.20 लाख तक आने की संभावना थी।
30 फीसदी तक महंगा हुआ सफर
आम दिनों की तुलना में नए साल पर घूमने का पैकेज 30 से 40 फीसदी तक महंगा हो गया है। वैराइटी वेकेशन के ऑनर अजीत बथेजा बताते हैं कि विदेश जाने में सिंगापुर और दुबई के लिए काफी ज्यादा बुकिंग हो रही है। आम दिनों में दुबई के लिए जहां एक व्यक्ति के लिए 55 हजार रुपये तक में बुकिंग होती थी वह अब 80 हजार रुपये तक में हो रही है। दिवाली के बाद बुकिंग काफी ज्यादा बढ़ी है। वहीं, एंज्वाय वर्ल्ड हॉलीडे एजेंसी के मालिक जीतू मनी महानता का कहना है कि इस बार काफी अच्छी बुकिंग हो रही है। आने वाले दिनों में इसमें काफी तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस बार राजस्थान की बुकिंग सबसे बेहतर है। परिवार के साथ घूमने वालों की यह पहली पसंद बन रहा है। यहां के पर्यटन विभाग ने इसको लेकर काफी काम किया है।
विज्ञापन
राजस्थान के लिए आ रही सबसे ज्यादा बुकिंग
ट्रेवल एजेंसी अदविका वेकेशन के ऑनर अंकुश चड्ढा का कहना है कि राजस्थान के लिए काफी ज्यादा बुकिंग है। बड़ी बात है कि इसमें दो से तीन परिवार के लोग एक साथ वहां जाना पसंद कर रहे हैं। इसमें चंडीगढ़ से ट्रेवल गाड़ियों के साथ पूरा टूर तैयार हो रहा है। उनके पास कई बुकिंग आई हैं जिसमें 14 लोगों ने एक साथ बुकिंग कराई है।
अयोध्या और वाराणसी की डिमांड भी बढ़ी
लोग छुट्टी के दौरान धार्मिक स्थानों पर भी जाना काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें अयोध्या और वाराणसी की डिमांड सबसे ज्यादा है। आस्था ट्रेवल के मालिक हंस राज कौशल का कहना है कि अयोध्या में दो दिन और वाराणसी में दो दिन घूमने का पैकेज मिल रहा है। दिल्ली से फ्लाइट लेकर वाराणसी और वहां से सड़क मार्ग से अयोध्या जाने की सुविधा है। इसमें वापसी में लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट मिलती है। ठहरने के लिए तीन और फोर स्टार होटल की सुविधा दी जाती है। इस दौरान प्रति व्यक्ति करीब 35 हजार रुपये का चार्ज है।
90 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग होने की संभावना
एजेंसी मालिकों का कहना है कि ट्राइसिटी में अलग-अलग ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से करीब 25 से 30 हजार लोग घूमने के लिए जाते हैं। उसके अलावा बड़े पैमाने पर खुद भी बुकिंग करके लोग नये साल और उससे पहले मस्ती करने निकलते है। अब अगर औसतन 30 हजार रुपये एक आदमी का खर्च जोड़ दिया जाए तो भी 90 करोड़ रुपये की बुकिंग होती है। इसमें गोवा, राजस्थान और दुबई और दूसरे देशों में जाने पर एक आदमी का खर्च ही 50 से 90 हजार के बीच आता है। ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं है कि आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो जाए।