फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Book 'Just Transferred' bassed on IAS Ashok Khemka life story

27 साल में 53 तबादले झेल चुक आईएएस अशोक खेमका पर अब आ रही किताब 'जस्ट ट्रांसफर्ड'

Sat, 22 Feb 2020 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Feb 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Book 'Just Transferred' bassed on IAS Ashok Khemka life story
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल फोटो

वाड्रा डीएलएफ डील को उजागार करने के बाद सुर्खियों में आए हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर से सुर्खियों में आने की तैयारी में है। पांच मार्च को खेमका पर लिखी गई पुस्तक 'जस्ट ट्रांसफर्ड' आने वाली है। इस पुस्तक के आने के बाद हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी और राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है, क्योंकि खेमका के स्वभाव और उनके खुलासों से हर कोई वाकिफ है। बाकी का खुलासा किताब के आने के बाद होगा।

विज्ञापन


पुस्तक का प्रकाशन करने वाली कंपनी ने गार्डियन अखबार में प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा नाइजीरिया, इंडोनेशिया और ग्रीस सहित अन्य देशों में भी बड़े अखबारों में यह प्रेस रिलीज प्रकाशित हो चुकी है। दिल्ली के प्रकाशक हार्पर कोलिन्स ने किताब का बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से दिल्ली के दो लेखक अशोक खेमका से मुलाकात कर रहे थे, जिसमें उन्होंने रिसर्च करने के बाद यह किताब प्रकाशित की है। एक ही सवाल को बार-बार पूछा गया है। जिसमें उनसे पूछा गया है कि मै क्यों हूं जैसा हूं। खेमका का पारिवारिक बैकग्राउंड भी खंगाला गया है। एक तरह से यह पूरा साइको एनालिसिस है। जिसमें काफी कुछ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो खेमका के 27 साल की नौकरी में 50 से अधिक तबादले हो चुके हैं। वाड्रा डीएलएफ डील के खुलासे के बाद ही पिछले लोकसभा चुनाव में यह बड़ा सियासी मुददा बन गया था। काफी हद तक भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाले खेमका वर्तमान सरकार में भी हाशिये पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed