फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bomb shell found in khudda alisher village of chandigarh

खेलते-खेलते बच्चों के हाथ में आ गया बमशेल, दहशत

Sat, 16 Jan 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
bomb shell found in khudda alisher village of chandigarh

चंडीगढ़ के खुड्डा अली शेर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब लोगों ने बच्चों को बमशेल से खेलते हुए देखा। बच्चों को उसकी जानकारी नहीं थी, वे इसे खिलौना समझकर खेल रहे थे। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना खुड्डा अलीशेर के जंगल एरिया में की है। गांव के छोटे बच्चे उस इलाके में पतंग उड़ाने गए थे। इस दौरान वहां उनको बमशेल मिल गया। बच्चों ने उसको खिलौना समझा और उससे खेलते -खेलते गांव की तरफ आ गए। वहां एक राहगीर की नजर उस बमशेल पर पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने बच्चों को भगा दिया और इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। प्रत्यक्षदर्शी गुरदयाल सिंह ने बताया कि बम मिलने की सूचना सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता  मौके पर पहुंचा और बम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदयाल सिंह ने बताया कि कई साल पहले जंगल के पास शूटिंग रेंज था। पहले भी यहां से बम मिल चुके हैं। इनसे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसको गंभीरता से लेकर सर्च अभियान चलाना चाहिए।


बमशेल की बम निरोधक दस्ते से जांच करवाने के बाद थाना पुलिस के कब्जे में रखा गया है। इसकी सूचना चंडीमंदिर आर्मी कैंटोनमेंट को दी गई है। जल्द ही सेना की टीम इसको ले जाकर जांच करेगी।
- नरेंदर पटियाल, सेक्टर-11 थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed