फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bomb blast in haryana roadways bus: 10 lakhs rupees for providing clues

हरियाणा रोडवेज बस में ब्लास्ट करने वाले का सुराग दें, मिलेंगे 10 लाख

Sat, 28 May 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्ष्ाेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sat, 28 May 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in haryana roadways bus: 10 lakhs rupees for providing clues
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala

पिपली (कुरुक्षेत्र) के पास रोडवेज बस में धमाका करने वाले अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में पुलिस को अभी तक कुछ हासिल नहीं हो सका है। पुलिस फिर भी घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि घटना की प्रकृति को देखते हुए ऐसा लगता है कि बस में धमाका करने वाला शख्स बम बनाने और उसे फिट करने में माहिर था।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों अपराधियों के बारे में सुराग देने वालों के लिए 10 लाख रुपये का पुरस्कार रखा है। सोनीपत डिपो से चलने वाली बस में बैग रखने वाला यात्री कौन था और वह बस से कहां उतरा तथा उसकी वेशभूषा सहित सटीक जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस टीमें लगातार छानबीन में जुटी हुई हैं। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही हरियाणा पुलिस की निगाहें नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) सहित देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियेां की जांच पर भी टिकी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बम रखने वाला व्यक्ति बम बनाने में भी माहिर था। साल के शुरुआती पांच महीनों के अंतराल में तीन लो-इनटेंसिटी बम धमाकों ने यह जरूर साबित कर दिया है कि प्रदेश की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। बम धमाके की घटना के बाद से ही एनआईए, आईबी सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा और बस अड्डों पर बसों की चेकिंग करेगी पुलिस 

bomb blast in haryana roadways bus: 10 lakhs rupees for providing clues
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala

एडीजीपी(लॉ एंड ऑर्डर) मो. अकील ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि लो-इनटेंसिटी बम के धमाके को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए गठित एसआईटी न केवल पिपली, बल्कि इससे पहले कुरुक्षेत्र में हुए दो धमाके की घटनाओं से जुड़े सुबूतों को भी खंगालेगी।

उन्होंने बताया कि वे जानने में भी जुटे हैं कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल करने वाले कौन हैं और उनका मकसद क्या था। 

एडीजीपी मो. अकील ने बताया कि टोल प्लाजों पर बसों में सवार यात्रियों और उनके लगेज की छानबीन के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा रात-दिन के वक्त कभी भी बस अड्डा या बस स्टैंड कहीं भी रैंडम चेकिंंग के लिए भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इससे पहले फरीदाबाद में करीब 15 वर्ष पहले इस तरह के प्रयोग की सफलता को देखते हुए इस दिशा में पहल किए जाने से यात्रियों को बसों में सुरक्षित सफर का मौका मिल सकेगा। इससे लिए पुलिस कर्मियों को जरूरी उपकरण भी मुहैया किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed