फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood Actor Dharmendra Exposed Childhood Secrets on Birthday

जन्मदिन पर धर्मेंद्र ने खोले बचपन के सीक्रेट

Tue, 09 Dec 2014 11:56 AM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 09 Dec 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Dharmendra Exposed Childhood Secrets on Birthday

79वें जन्मदिन पर जाने-माने बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपने बचपन के किस्से सुनाते हुए कई सीक्रेट्स बताए। गरम धरम के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को अपने पिताजी की डांट से डर लगता था। उनके पिताजी स्कूल में टीचर थे।

विज्ञापन


धर्मेंद्र कहते हैं कि एक तो पिता, ऊपर से टीचर इसलिए उनसे ज्यादा डर लगता था। खासतौर पर पिता के हाथों में पकड़ी हुई छड़ी से। उनका जन्म नसराली गांव में हुआ। पिता का तबादला होने के बाद उनका परिवार लुधियाना के गांव साहनेवाल में रहने लगा। धर्मेंद्र पिता जी से चोरी छिपे फिल्में देखने निकल जाते थे।
विज्ञापन


धर्मेंद्र कहते हैं कि उन्हें फिल्में देखने का शौक शुरू से था। फिल्म देखने के लिए कॉलेज से बंक तक कर लेते थे। जब वह एक्टर नहीं बने थे, तब फिल्म देखने के लिए फगवाड़ा से जालंधर तक बस में आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आने बचने की थी खुशी

Bollywood Actor Dharmendra Exposed Childhood Secrets on Birthday

एक बार वह फिल्म देखकर जालंधर से फगवाड़ा लौट रहे थे। इस दौरान वे बिना टिकट लिए बस की छत पर बैठ गए। जब बस फगवाड़ा पहुंची तो उतरते समय कंडक्टर के साथ उनकी बहस हो गई। तब कंडक्टर और उन्होंने एक-दूसरे को जमकर गालियां निकाली।

उस समय जालंधर से फगवाड़े का बस किराया 5 आने हुआ करता था। इसलिए धर्मेंद्र को ज्यादा मजा इस बात पर आया कि उनके पांच आने बच गए।

बचपन के बारे में हंसते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि उनका बचपन बेहद शरारती था। गाय की बछिया अक्सर दूध पी जाती थी, इसलिए उसको बांधकर रखा जाता था लेकिन मैं अकसर उसको खोल देता था ताकि वह जाकर दूध पी ले, इसके लिए डांट भी पड़ती थी।

गिप्पी करते हैं गोविंदा की बेटी की मदद

Bollywood Actor Dharmendra Exposed Childhood Secrets on Birthday

अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड से शुरुआत कर रही हैं। वह फिल्म में धर्मेंद्र और गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आएंगीं। टीना कहती हैं कि वह पंजाब में पहली बार आई हैं, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मुंबई तो बिजनेस माइंडेड है, लेकिन पंजाब की बात ही कुछ अलग है।

उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उनसे कोई गलती होती है तो गिप्पी उनकी पूरी मदद करते हैं। वह अपनी पहली फिल्म को लेकर नर्वस तो हैं, लेकिन खुशी भी बहुत हो रही है।

फिल्म के बारे में धर्मेंद्र ने कहा कि इस फिल्म में उनके बच्चे उनकी शादी करवाने के पीछे पड़े रहते हैं। इसलिए ही फिल्म का नाम सेकेंड हैंड हसबैंड रखा गया है। वह पूरी फिल्म में शादी करवाने के लिए इधर-उधर भागते रहते हैं। फिल्म हिंदी में बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed