{"_id":"650bc73023ba9375d40a27d9","slug":"body-of-man-went-missing-in-bus-accident-at-muktsar-found-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर बस हादसा: दो दिन बाद मिला एक लापता युवक का शव, लैब में काम करता था राजिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर बस हादसा: दो दिन बाद मिला एक लापता युवक का शव, लैब में काम करता था राजिंदर
Thu, 21 Sep 2023 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:04 AM IST
सार
गांव वड़िंग में गोताखोर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि उनको सुबह तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ का फोन आया था कि थांदेवाला हेड के पास एक शव फंसा हुआ है। मृतक राजिंदर रोजाना न्यू दीप ट्रैवल कंपनी की बस में मुक्तसर से कोटकपूरा ब्लड सैंपल कलेक्शन करने जाता था। बस हादसे में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर के थांदेवाला हेड पर हुए बस हादसे में लापता युवक का शव मिल गया है। शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में बताई जा रही है, जो लैब में काम करता था। राजिंदर रोजाना न्यू दीप ट्रैवल कंपनी की बस में मुक्तसर से कोटकपूरा ब्लड सैंपल कलेक्शन करने जाता था। बस हादसे में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट: दुष्कर्म मामले में रिश्वत लेने की आरोपी जांच अधिकारी को नहीं दी जमानत, कहा-ये विनाशकारी आचरण
गांव वड़िंग में गोताखोर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि उनको सुबह तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ का फोन आया था कि थांदेवाला हेड के पास एक शव फंसा हुआ है। इस पर वह और उसका साथी बंटी डल्ले जगराओं अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव नहर से बाहर निकाला। हादसे में मारे गए आठ लोगों के शव भी हरप्रीत और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने ही निकाले हैं। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मृतक का परिवार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में पहुंच गया है। पुलिस उनके बयान ले रही है।