{"_id":"57fd46594f1c1be63c28e014","slug":"bmw-car-hit-activa-rider-after-accident-activa-and-bmw-catches-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद था जमींदार, बेटे को बनाना चाहता था बड़ा अफसर लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद था जमींदार, बेटे को बनाना चाहता था बड़ा अफसर लेकिन...
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई के नजदीक सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की चपेट में आकर जान गंवाने वाला एक्टिवा सवार गगनदीप अपने बेटे को उच्च शिक्षा देने के लिए शहर में रहता था। उसके परिजनों ने कहा कि गगनदीप फेज-3बी2 स्थित किराए के मकान में रहता था।
उसका बेटा 12 साल का है। जो एक नामी स्कूल में पढ़ता है। भले ही वह खुद जमींदार था, लेकिन अपने बेटे को बड़ा अफसर बनना चाहता था। इसके लिए वह बेटे को लेकर शहर आ गया था। सोमवार को वह अपने दोस्त चमकौर सिंह को साथ लेकर घूमने जा रहे थे। इसी बीच वह बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आ गए थे।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। जैसे ही कार चालक की पहचान हो जाएगी। इसमें आरोपी का नाम जोड़ दिया जाएगा। दूसरी तरफ चमकौर को होश आने के बाद अब उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही उसकी स्थिति में सुधार होगा।

Trending Videos
आज होगा बीएमडब्ल्यू कार के मालिक का खुलासा
Mohali accident
एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि गाड़ी पूरी तरह जल गई है। इस हादसे में गाड़ी के सभी दस्तावेज भी जल गए थे। सिर्फ गाड़ी की नंबर प्लेट ही बच गई थी। इस कारण कार मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसी को आधार बनाकर बुधवार को मोहाली पुलिस की टीम चंडीगढ़ के उस शोरूम में जाएगी। जहां से गाड़ी खरीदी गई थी। इसके बाद बीएमडब्ल्यू के मालिक का खुलासा हो जाएगा। जबकि सूत्र बता रहे हैं कि यह किसी नेता के जानकार की है। वहीं, जैसे ही मंगलवार को बीएमडब्ल्यू थाने पहुंची। उसे देखने के लिए लोगों का मेला लग गया।