{"_id":"66f4153130f2121fa80d6c62","slug":"blood-donation-camp-organized-in-haryana-civil-secretariat-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-525480-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा सिविल सचिवालय में लगाया गया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा सिविल सचिवालय में लगाया गया रक्तदान शिविर
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने किया शिविर का उद्घाटन
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय में बुधवार को रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान शिविर में 68 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। शिविर में महिलाओं ने भी भारी संख्या में रक्तदान किया।
मुख्य सचिव ने कहा, रक्तदान से बड़ा महादान कुछ नहीं है, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ-साथ स्वयं की सेहत दुरुस्त करता है। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे तंदुरुस्त होने के अलावा शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और रक्तदान करने से दिल के दौरे की आशंका भी कम होती है।
इस अवसर पर डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने रक्तदान कर रहे कर्मियों से बातचीत भी की और रक्तदानियों को सर्टिफिकेट भी बांटे। मौके पर विशेष सचिव, हरियाणा सचिवालय प्रशासन, संवर्तक सिंह खंगवाल भी उपस्थित रहे।