फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blood Donation Camp in Punjab Haryana Chandigarh on World Blood Donor Day by Amar Ujala

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में लगे अमर उजाला के रक्तदान शिविर, जरूरतमंद की जिंदगी बचाने आए लोग

Sat, 15 Jun 2019 01:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp in Punjab Haryana Chandigarh on World Blood Donor Day by Amar Ujala
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन व श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-17 की ब्रिज मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। 42 डिग्री तापमान के बीच रक्तदाताओं का जोश देखने लायक था। खासकर फर्स्ट टाइम डोनर का। 

विज्ञापन


पहली बार रक्तदान करने आए कई डोनर्स ने शपथ ली कि वह साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करेंगे। कैंप में कुल 383 लोगों ने रक्तदान किया। कैंप में रक्तदान के लिए कुल 463 लोग पहुंचे थे, जिनमें से 80 लोग किसी कारणवश रक्तदान नहीं कर सके। कैंप में ट्राइसिटी की कई संस्थाओं का अहम योगदान रहा। 
विज्ञापन


इनमें प्रमुख रूप से शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री ओंकारदास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, लेदर देन सेक्टर-17, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी पंजाब-हरियाणा स्टेट ब्रांच, लिव फार ह्यूमेनिटी, कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर पिंजौर का विशेष सहयोग रहा। सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा व पूर्व शिक्षा मंत्री पंजाब के दलजीत सिंह चीमा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की तारीफ की। इस कैंप को लेकर लोगों में काफी दिनों से उत्सुकता बनी रहती है। कैंप के कुछ पक्के डोनर हैं, जो हर साल इस कैंप में रक्तदान करने जरूर आते हैं। 

रक्तदान को मैनेज करने में मेडिकल कॉलेज, पीजीआई और कमांड हॉस्पिटल की टीम जुटी रही। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, जोगिंदर सेतिया, राजीव कुमार, गुलशन कटियाल, डॉक्टर बलबीर सिंह, राजेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, राजकुमारी, दिव्या, देवेंदर जिंदल, कालू त्यागी, तरसेम गोयल, बीएन शर्मा, केएल सेठी व संजीव चड्ढा मौजूद रहे। 

43 डिग्री तापमान में 406 ने रक्तदान कर दिखाया जज्बा

Blood Donation Camp in Punjab Haryana Chandigarh on World Blood Donor Day by Amar Ujala
चंडीगढ़ में लोगों ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आदमपुर की लखीराम धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 डिग्री तापमान में गर्मी की परवाह किए बगैर 406 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपना जज्बा दिखाया। शिविर में जिला पार्षद राजेश बगला मुख्यातिथि रहे।

राजेश बगला ने कहा कि जब रक्त की जरूरत होती है तो दूसरे लोगों द्वारा किया गया रक्तदान ही उस व्यक्ति की जान बचाने का काम करता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो।

उस समय उसे बचाने के लिए जद्दोजहद करते है तब हमें रक्तदान के महत्व का आभास होता है। शिविर में नोएडा से अशोक बंसल, हिसार से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कौशल वर्मा, अखिल भारतीय तेरापंथी जैन सभा के ट्रस्टी घीसाराम जैन, अनिरुद्ध ज्याणी, अरविंद भाकर, अमित रेवड़ी, राजेंद्र भारती, विजय सीसवालिया, दिनेश गुप्ता, बलराम गोयल, मनीराम गुप्ता व जोगेंद्र कपूर ने अतिथि के रूप में शिरकत की।

10 दंपती ने भी किया रक्तदान

Blood Donation Camp in Punjab Haryana Chandigarh on World Blood Donor Day by Amar Ujala

स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय रक्तदान शिविर संयोजक प्राध्यापक राकेश शर्मा ने बताया कि शिविर में हिसार नागरिक अस्पताल की टीम ने डॉ. जोगेंद्र कपूर के नेतृत्व में 261, जबकि सर्वोदय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने 145 रक्तदाताओं का रक्त संग्रहित किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 10 दंपती रक्तदाताओं के लिए 50 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान कर अपना उत्साह दिखाया। 

351 लोगों ने रक्त देकर किया महादान
सोनीपत में विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को लगाए गए कैंप में 351 लोगों ने रक्त देकर महादान किया। यह कैंप अमर उजाला फाउंडेशन, भारत विकास परिषद गोविंद शाखा चैरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस व सैफ इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।

आईसीएस कोचिंग सेंटर में लगाए गए कैंप का उद्घाटन सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र समेत अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। 

विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को आईसीएस कोचिंग सेंटर में रक्तदान कैंप लगाया गया। रक्तदान कैंप का उद्घाटन राजीव जैन ने फीता काटकर और उसके बाद रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया।

राजीव जैन ने कहा कि लोगों के सहयोग से जिला 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। कैंप में 351 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी रही और महिलाएं भी काफी संख्या में रक्तदान करने के लिए पहुंची।

रक्तदान कैंप में सहयोग करने वाले भारत विकास परिषद गोविंद शाखा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अध्यक्ष वाईके त्यागी, भारत विकास परिषद की महिला प्रमुख शालू त्यागी, प्रधान संजय सिंगला, आईसीएस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन परिमल कुमार, डायरेक्टर बबीता त्यागी, रोटरी सिटी ब्लड बैंक सोनीपत के चेयरमैन दीपक गुप्ता, रविंद्र सरोहा, सतीश माथुर, सुरेंद्र मदान, मोहन सिंह मनोचा, क्षत्रिय राजपूत महासभा के युवा अध्यक्ष दीपक चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed