{"_id":"575ae3344f1c1bca389c66af","slug":"blood-donation-camp-in-12-june-at-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"दें जरूरतमंदों को नई जिंदगी, 12 जून को आप भी कीजिए रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दें जरूरतमंदों को नई जिंदगी, 12 जून को आप भी कीजिए रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका एक बूंद रक्त किसी को नई जिंदगी दे सकता है। फिर देर क्यों, आप भी रक्तदान करें। अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा श्री महाकालेश्वर सेवा और श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पंचकूला सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 12 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
शिविर में पंचकूला सिविल अस्पताल के डाक्टरों की एक्सपर्ट टीम मौजूद रहेगी। शिविर में रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस रक्तदान शिविर के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग भी रहेगा। श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव मनचंदा ने कहा कि शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें।
विज्ञापन
समाज सेवा में लगा है ट्रस्ट
श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव मनचंदा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में भर्ती मरीजों को रोजाना सुबह छह बजे दूध, फल, दलिया और रस दिया जाता है। इसके साथ ही ट्रस्ट निरंतर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर आदि का आयोजन करता है। यहीं नहीं सर्दियों में जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट के सदस्य गर्म कंबल और जर्सियां बांटते हैं। वहीं गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-15 में पीने के पानी का कूलर भी लगाया गया है।
विज्ञापन