{"_id":"019490379ba233b9a84f8494836a4e2d","slug":"blockade-passenger-crossed-there-were-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्काजाम: भटकते रहे यात्री, नहीं मिलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्काजाम: भटकते रहे यात्री, नहीं मिलीं बसें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला
Updated Mon, 20 Jan 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बसों को परमिट देने, कर्मियों की भर्ती में आउटसोर्सिंग सहित अन्य मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मियों ने सोमवार को बसें नहीं चलाई। चक्का जाम का व्यापक असर लोगों के जनजीवन पड़ा। लोगों को अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, पूरे दिन ऑटो चालकों की चांदी रही। उन्होंने मनमाने दाम वसूल कर यात्रियों को जमकर लूटा। पंचकूला बस डिपो से बसों का पूरी तरह से आवागमन ठप रहा। पंचकूला बस अड्डे से रोजाना हरियाणा रोडवेज की करीब 120 बसों का आवागमन होता है। सोमवार को बसों का संचालन ठप होने से सरकार को एक दिन में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
आज से अन्य विभाग भी हड़ताल में होंगे शामिल
मंगलवार से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के समर्थन में बिजली सहित अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मी भी सड़क पर उतरेंगे। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य धर्मवीर फौगाट, सुभाष लाम्बा, राजीव जॉली ने कहा कि कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले भी धरना, विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन सरकार इनका समाधान नहीं किया।सरकार के रवैये से आहत कर्मियों ने मंगलवार से संघर्ष और तेज करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अभी भी सरकार 3519 निजी बसों को परमिट दे रही है, जिससे रोडवेज बसों केे बेड़े में लगातार कमी आ रही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा धर्मवीर सिंह फौगाट ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगे नहीं मानी गईं तो विरोध और तेज होगा।
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य सुभाष लाम्बा ने कहा कि रोडवेज बसों में मिलने वाली सुविधाएं भी निजी बसों में नहीं मुहैया की जाएंगी, जबकि आउटसोर्सिंग और समान पद पर समान वेतन की मांग पूरी नहीं किए जाने से भी कर्मियों का रोष बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़-पंचकूला निदेशालय कर्मचारी तालमेल कमेटी के महासचिव राजीव जॉली, शिक्षा निदेशालय कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश खरब, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महासचिव जीवन सिंह, राजेश ढुल, श्रवण कुमार जांगड़ा सहित अन्य सदस्यों ने भी हड़ताल में अन्य विभागों के भी मंगलवार से शामिल होने की बात कही। कर्मचारियों को पक्का करने, ग्रेड पे में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को भी लेकर कर्मचारी अपनी मांग पर डटे रहे। सोमवार को पंचकूला बस स्टैंड के बाहर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
ऑटो और टैक्सी में चुकाया अधिक किराया
चक्का जाम के कारण सैकड़ों बसों के पहिये पूरे दिन थमे रहे। ऑटो चालकों की पूरे दिन चांदी रही। उन्होंने यात्रियों से मनमाने रुपये वसूल किए। ने यात्रियों सेको अधिक किराया चुकाने को मजबूर दिखे। ऑटो चालकों ने जहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया। बुजुर्गोँ और छात्राओं को अपने घरों तक पहुंचने सबसे ज्यादा दिक्कत आई।
पहले भी हो चुका है विरोध
अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नौ सितंबर को हरियाणा विधान सभा का घेराव किया था। 13-14 की प्रदेश व्यापी हड़ताल, 22 दिसंबर को रोहतक में हल्ला बोल रैली भी की।
धारा-144 लागू, बाहर किया प्रदर्शन
हड़ताल के दौरान धारा-144 लागू किए जाने की वजह से कर्मियों ने पंचकूला बस स्टैंड के बाहर रोडवेज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बस स्टैंड परिसर में रविवार रात ही पुलिस कर्मी सुरक्षा बंदोबस्त के लिए तैनात कर दिए गए थे। इस दौरान परिसर के आसपास शांति बनी रही और कुछ निजी बसें ही स्टैंड से बाहर से यात्रियों को लेकर गईं।