{"_id":"8c947ca285e177b514b750d691efadd2","slug":"blew-mannequin-of-bjp-leader-subramaniam-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को शराबी कहने पर फूंका स्वामी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका को शराबी कहने पर फूंका स्वामी का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 16 Apr 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा प्रियंका गांधी को शराबी कहने पर भड़के कांग्रेसियों ने नजदीकी गांव लिदड़ा में पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेता का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही नारी जाति का अपमान किया है। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की सारी ताकत महिलाओं की जासूसी करने में लगा दी।
विज्ञापन
अन्य भाजपा नेताओं द्वारा भी महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। प्रियंका गांधी के प्रति ऐसी टिप्पणी करके भाजपा नेता ने देशभर की महिलाओं का अपमान किया है, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर लखमीर सिंह सेखो, सरबजीत कौर, बलजीत कौर, गुरदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, दलवारा सिंह, शेर सिंह, जगदेव सिंह, मनजीत कौर, जसवीर कौर आदि मौजूद थीं।