फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blast in Indigo fligt at Chandigarh airport

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर धमाका: हैदराबाद से आ रहा था विमान, कई यात्री घायल; मची अफरा-तफरी

Tue, 05 May 2026 05:28 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 May 2026 05:28 PM IST
सार

चंडीगढ़ में हैदराबाद से आ रही एक फ्लाइट में मंगलवार को लैंडिंग के वक्त जोरदार धमाका हुआ। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में इस घटना से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
Blast in Indigo fligt at Chandigarh airport
एयरपोर्ट पर फ्लाइट से सुरक्षित उतारे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट 6E108 में लैंडिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में विस्फोट हो गया। इससे विमान में धुआं फैल गया और अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी स्लाइडर से उतरते समय पांच यात्री घायल हो गए। एक महिला को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है।

विज्ञापन

हैदराबाद से आई इस फ्लाइट में 200 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट दोपहर 3:29 बजे सुरक्षित लैंड कर चुकी थी। टैक्सी-वे पर पहुंचते ही सीट नंबर 39सी पर बैठे यात्री देवांश ने क्रू मेंबर्स को पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी। क्रू मेंबर्स ने तुरंत अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक केबिन में तेजी से धुआं फैल चुका था।

विज्ञापन

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रू ने तुरंत अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। तब तक केबिन में धुआं तेजी के साथ फैल चुका था। फ्लाइट के बे नंबर-1 पर पहुंचने के बाद करीब 3:35 बजे क्रू मेंबर्स ने एहतियातन इमरजेंसी गेट खोल दिया और आपातकाल घोषित कर दिया। इसके बाद यात्रियों को इन्फ्लेटेबल इमरजेंसी स्लाइड्स के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान सीट संख्या 25-एफ पर बैठी यात्री ऋचा घबराहट में स्लाइडर से उतरते समय गिर गई जिससे उनके मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायुसेना का फायर एक्सटिंग्विशर ट्रक पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही वायुसेना का फायर एक्सटिंग्विशर ट्रक करीब 3:38 बजे मौके पर पहुंच गया। तब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका था। इसलिए ट्रक का उपयोग नहीं करना पड़ा। इसकी वजह थी कि आग पर पहले ही काबू पाया जा चुका था।

घायलों को लेकर क्रू मेंबर अभिषेक पहुंचे जीरकपुर
क्रू मेंबर अभिषेक सभी घायलों को जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। ऋचा की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन करवाया जिसमें उनके मल्टीपल फ्रैक्चर निकले। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी सर्जरी करनी पड़ेगी। अभी तक यह साफ नहीं हुआ के पावर बैंक ब्लास्ट कैसे हुआ। पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें जांच कर रही हैं।








 

विस्फोट कैसे हुआ, साफ नहीं; विस्तृत जांच जारी-सीईओ
इंडिगो एयरलाइन के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स एक्टिवेट हो गया था। सभी एग्जिट से यात्रियों को निकाला गया। एयर फोर्स, सीआईएसएफ और मेडिकल टीम मौके पर मौजूद थी। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एयरलाइन विस्तृत जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। पावर बैंक में विस्फोट के कारण अभी साफ नहीं हो सके हैं।

लैंडिंग के वक्त फोन चला रहा था शख्स 
विमान में मौजूद यात्रियों ने बताया कि कई यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान व्यक्ति अपना फोन इस्तेमाल कर रहा था। फोन के साथ पावर बैंक भी लगा था। ऐसे में विमान में सवार लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्रू मेंबर्स को जांच करनी चाहिए थी कि लैंडिंग के वक्त कोई व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा यह हादसा तब हुआ जब विमान लैंडिग के दौरान रन-वे पर था अगर यही हादसा लैंडिंग से पहले आसमान में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed