फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blackmail woman raped accused arrested after two years

ब्लैकमेल कर 7 माह तक युवती से दुष्कर्म, दो साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
blackmail woman raped accused arrested after two years
चंडीगढ़। आईएएस की तैयारी कर रही दिल्ली निवासी युवती से मोहाली के युवक ने करीब सात महीने तक दुष्कर्म किया। दो साल पुराने मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सेना से सेवानिवृत्त आरोपी सरबजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। दिल्ली में दर्ज हुई जीरो एफआईआर पर चंडीगढ़ सेक्टर 17 पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय युवती ने बताया था कि आईएएस की तैयारी कर रही है। जनवरी 2018 में चंडीगढ़ में रहते हुए फेसबुक के जरिए सरबजीत से दोस्ती हो गई। सरबजीत ने बताया कि वह मोहाली में रहता है। दोस्ती के बाद दोनों आपस में बातें करने लगे। युवती ने बताया कि उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी। उसने सरबजीत से मदद मांगी तो सरबजीत ने उसे सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड पर बुलाया। यहां सरबजीत ने कहा कि अगर पैसों की जरूरत है तो उसे होटल में चलना होगा। दोनों एक ऑटो से सेक्टर-17 के ही एक होटल में गए, जहां सरबजीत ने उसे एक नशीली ड्रिंक पिलाई। आरोप है कि इस दौरान सरबजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा कि अगर वह उसके पास नहीं आई, तो वह अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से सरबजीत के कहने पर पीड़िता मार्च 2018 में मनीमाजरा गई, जहां उसने फिर उसे एक होटल में बुलाया और वहां सरबजीत व उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। वह उसे लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

जुलाई 2018 में उसके कहने पर अमृतसर गई, जहां उसने फिर दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। अब सरबजीत पीड़िता का नंबर मांग रहा है और धमकियां दे रहा है कि अगर नंबर नहीं देगी तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा। परेशान होकर पीड़िता ने 20 अगस्त को दिल्ली पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed