फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BKU state president Gurnam Singh Chadhuni reached fatehabad of haryana

केंद्र से बैठक पर बोले गुरनाम सिंह चढूनी- किसी नतीजे की उम्मीद कम, जीत मिलने तक जारी रखेंगे आंदोलन

Wed, 06 Jan 2021 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
BKU state president Gurnam Singh Chadhuni reached fatehabad of haryana
फतेहाबाद पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को आठ जनवरी को केंद्र के साथ होने वाली बैठक से कोई नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है। चढूनी ने कहा कि जब तक हम जीत नहीं जाते तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह चढूनी हरियाणा के फतेहाबाद पहुंचे और किसानों के साथ आगे की रणनीति साझा की। चढूनी ने बताया कि 23 जनवरी को राज्यपाल आवास के बाहर किसान प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने अंबानी, अडानी, बाबा रामदेव के बहिष्कार की बात दोहराई। इसके अलावा आंदोलन में सहयोग न करने वाले लोगों को चुनाव में वोट न देने का भी आह्वान किया। इस दौरान चंडीगढ़ घेरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल चंडीगढ़ घेरने की प्लानिंग नहीं है। अभी तो दिल्ली में ही किसान अपनी ताकत दिखाएंगे और सरकार को झुकाकर दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चढूनी डबवाली में हरियाणा किसान एकता की ओर से खुइयां टोल प्लाजा पर पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन स्थल पर बुधवार को किसान भाइयों का धन्यवाद करने पहुंचे। इस दौरान चढूनी ने कहा कि जब तक हम जीत नहीं जाते तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। आठ तारीख को केंद्र से मीटिंग है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि कोई नतीजा निकलेगा। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। आप सभी अपने अपने गांवों में रैली निकालें।


फतेहाबाद में यूनियन के दो पदाधिकारी नियुक्त
चढूनी ने फतेहाबाद से भारतीय किसान यूनियन के दो पदाधिकारी भी नियुक्त किए। छोटूराम भाकर पूर्व तहसीलदार को स्टेट लीगल एडवाइजर जबकि राणा जोहल को युवा जिला प्रधान बनाया गया। कुछ दिन पहले ही राणा जोहल ने इनेलो छोड़ी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed