फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will contest Lok Sabha elections alone in Punjab

Punjab: आप के बाद पंजाब में भाजपा का बड़ा एलान, अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, अकाली दल से गठबंधन नहीं

Fri, 26 Jan 2024 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

पंजाब में भाजपा अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल से लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन नहीं होगा। पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति भी बनाना शुरू कर दी है। किसान आंदोलन की वजह से शिअद ने भाजपा से 25 साल पुराना नाता तोड़ा था। उस समय हरसिमरत कौर बादल ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।  

विज्ञापन
BJP will contest Lok Sabha elections alone in Punjab
हरसिमरत कौर बादल, पीएम नरेंद्र मोदी व सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन नहीं होगा। बुधवार को पंजाब के सीएम भगंवत मान ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। इसके एक दिन बाद गुरुवार को भाजपा ने भी बड़ी घोषणा कर दी।  

विज्ञापन


भाजपा ने साफ कर दिया है कि पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव में उतरेगी। गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान शिअद ने भाजपा के साथ 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस और आप ने अब राज्य की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब भाजपा भी अपने स्तर पर खुद को चुनाव के लिए संगठित करने लगी है। चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रधानों को अपने-अपने हलके में भाजपा काडर को चुनाव के लिए तैयार करने संबंधी दिशानिर्देश दिए गए। वहीं पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जाखड़ ने निचले स्तर पर भाजपा के सामने आ रही दिक्कतों के बारे में जिला प्रधानों से रिपोर्ट तलब की है ताकि इन दिक्कतों का समय रहते हल खोजा जा सके। वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधानों को जनता तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न हलकों से ग्राउंड रिपोर्ट पहुंचने लगी हैं। इसमें भाजपा को पंजाब में लोगों का पहले से ज्यादा समर्थन मिलने की बात कही गई है और आम लोग भाजपा से जुड़ने लगे हैं। इस संबंध में सुनील जाखड़ ने बताया कि पार्टी एकजुट है और लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी सीनियर नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हलकावार रणनीति बनाई जा रही है। 

जाखड़ ने एक तरफ जहां शिअद से गठबंधन की संभावनाओं से इंकार किया, वहीं कांग्रेस और आप से गठजोड़ के प्रयासों को अपवित्र गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के इरादे से की जा रही सौदेबाजी बेनकाब हो गई। 'इंडिया' गठबंधन के तहत एकजुट हो रही पार्टियों का आधार केवल स्वार्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed