फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP state president may be declared before Panchkula meeting

Chandigarh News: पंचकूला की बैठक से पहले घोषित हो सकता है भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 27 Jun 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
BJP state president may be declared before Panchkula meeting
-प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लॉबिंग तेज, नई दिल्ली में देर रात गृहमंत्री शाह के घर में भी हुई बैठक
विज्ञापन

-बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व प्रभारी धमेंद्र प्रधान भी हुए शामिल

आशीष वर्मा
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शनिवार को पंचकूला में होने वाली बैठक से पहले हो सकती है। शनिवार को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की एक बड़ी बैठक पंचकूला में बुलाई है, जिसमें दो हजार से लेकर 2500 लोगों के जुटने की संभावना है। पार्टी की रणनीति है कि पंचकूला की बैठक से पहले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर केंद्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ताजपोशी भी कर दी जाए।
इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी नई दिल्ली पहुंचे। बुधवार रात गृहमंत्री शाह के घर में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और प्रभारी धमेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। चर्चा है कि अगले एक-दो दिन में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। बैठक में पंचकूला के कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम के दौरान किस एजेंडे पर चर्चा होनी है, उसका भी खाका खींचा गया। बैठक से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी बुधवार शाम शाह से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के भी काफी चर्चे हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी सीएम नायब सिंह सैनी के पास है। वह राज्य के साथ पार्टी को भी संभालने में जुटे हैं। मगर शीर्ष नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब किसी नए जिम्मेदार व्यक्ति को देना चाहता है। इसमें कई लोग लाइन में हैं। इनमें पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। पार्टी जब से हरियाणा में सत्ता में आई है, तब से प्रदेश अध्यक्ष जाट बिरादरी को और सीएम की कुर्सी पर गैर जाट को बैठाती आई है। मगर नौ महीने पहले पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। धनखड़ जाट बिरादरी से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट-गैरजाट की नीति पर फिर लौट सकती है भाजपाप्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा के अंदर काफी जोर-आजमाइश चल रही है। सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल चाहते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष भी उनकी पंसद का हो। शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने कई नाम सुझाए हैं, जिनमें कृष्णलाल पंवार, सुभाष बराला, अजय गौड़, संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर व कृष्ण बेदी शामिल हैं। ये सभी मनोहर के करीबी हैं। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सुधा यादव, रामविलास शर्मा के नाम पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। अब पार्टी को तय करना है कि वह अपनी पुरानी नीति के तहत किसी जाट बिरादरी के नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपती है या दलित या ब्राह्मण समुदाय के नेता को प्रदेश की जिम्मेदारी देकर नया प्रयोग कर सकती है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी एक ऐसे नेता को कमान देना चाहती है जिस पर सभी की सहमति हो। उसके नाम पर न केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को कोई एतराज हो और न ही अनिल विज को कोई परेशानी हो।


अमित शाह के आगमन की तैयारियां शुरू, बैठक को लेकर 21 विभाग बनाए
पंचकूला में अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आगमन की तैयारियों को लेकर 21 विभाग बनाए गए, जो व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे। बैठक से पहले 27 जून को भाजपा विधायक दल और 28 जून को प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक होगी। बैठक में मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाली विस्तृत कार्यकारिणी की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार होगा। पहले यह बैठक कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित थी, लेकिन ज्यादा लोगों के आने की वजह से यह बैठक पंचकूला में प्रस्तावित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed