फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP Protests across Punjab against attack on State President

अश्वनी शर्मा पर हमला: पंजाब भर में भाजपा ने किया विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

Tue, 13 Oct 2020 07:35 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
BJP Protests across Punjab against attack on State President
पठानकोट में भाजपाइयों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होशियारपुर में सोमवार को पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। लुधियाना में मंगलवार को जिला भाजपा ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी देते कहा कि कांग्रेसी किसी हालत में कमजोर समझने की कोशिश न करें। भाजपा नेता इसका करारा जवाब देने में समक्ष हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुनील मोदगिल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने व जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडों पर उतर आई है। पहले युवा कांग्रेसियों ने अमृतसर व लुधियाना में भाजपा कार्यालयों में जबरन घुसकर गुंडागर्दी की। पुलिस ने कांग्रेसियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा रोजाना प्रदेश में कहीं न कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मोदगिल ने आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब का शांतिमय और भाईचारे वाला माहौल खराब करना चाहते हैं। भाजपा ऐसे हथकंडों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोपड़ में डीसी दफ्तर के सामने धरने पर बैठे भाजपाई

रोपड़ में भाजपा नेताओं ने पहले महाराजा रणजीत सिंह बाग में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए डीसी दफ्तर का घेराव किया। पुलिस ने उन्हें डीसी दफ्तर में दाखिल होने से रोका तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद भाजपा नेता डीसी दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए। 

जिला भाजपा प्रधान जतिंदर सिंह अठवाल ने आरोप लगाया कि अश्वनी शर्मा पर हमला पंजाब सरकार द्वारा करवाया गया है। पंजाब सरकार नहीं चाहती कि किसानों का मसला हल हो। उन्होंने सीधे तौर पर यूथ कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के अलावा ऐसा हमला कोई और नहीं कर सकता, क्योंकि इसका सीधा फायदा कांग्रेस को होगा। 

अठवाल ने कहा कि अगर न्याय न मिला तो भाजपा कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करेगी। वहीं श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भाजपा प्रधान पर हुए हमले की निंदा की और यूथ कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों को नकारा। उन्होंने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। 

बठिंडा में भाजपाइयों ने दो घंटे दिया धरना

बठिंडा में मंगलवार को भाजपाइयों ने फायर ब्रिगेड चौक पर दो घंटे रोष धरना दिया। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हमले को सोची समझी साजिश बताया। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सिंगला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करवाकर कांग्रेस राज्य में अमन-चैन के माहौल को खराब करना चाहती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला किया, वह कांग्रेस से संबंधित है।

राजपुरा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जताया रोष
राजपुरा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटियाला जिला भाजपा उत्तरी के प्रधान विकास शर्मा की अगुवाई में मिनी सचिवालय में धरना देकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष जताया। जिला प्रधान शर्मा ने कहा कि किसानों को कांग्रेस नेता गुमराह कर रहे हैं। माहौल खराब करने के लिए किसानों की आड़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रधान पर हमला किया है। 

गुरदासपुर में डीसी कार्यालय के सामने धरना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीसी दफ्तर का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व जिला प्रधान परमिंदर गिल कर रहे थे। गिल ने कहा कि किसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला नहीं कर सकते। विपक्षी पार्टी द्वारा एक साजिश के तहत उन पर जानलेवा हमला करवाया गया है।  

जालंधर डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई 

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौलांग टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम हुए हमले के विरोध में जिला भाजपा ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शर्मा पर हमला कांग्रेस नेताओं ने करवाया है। धरने में जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, मोहिंदर भगत व पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि किसानों को कांग्रेस नेता ही गुमराह कर रहे हैं और माहौल को खराब करने के लिए किसानों की आड़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही हमला किया है। 

मुक्तसर: लघु सचिवालय के सामने भाजपाइयों का प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमले के विरोध में मंगलवार को मुक्तसर जिला भाजपा ने लघु सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेता शहर से रोष मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा ने कहा कि यह कांग्रेसियों की सोची-समझी साजिश है। भाजपा नेताओं ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

पटियाला: 'नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही कांग्रेस'
मंगलवार को भाजपा जिला पटियाला शहरी प्रधान हरिंदर कोहली की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश प्रधान पर हुए हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ है। कोहली ने कहा कि कैप्टन सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने व लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी घटिया हथकंडों पर उतर आई 

पठानकोट: भाजपाइयों ने लगाया जाम, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी 

पठानकोट में भी भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले का विरोध किया। वाल्मीकि चौक पर भाजपा ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। भाजपाइयों ने सड़क जाम कर हमले में कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हमला अकेले पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर नहीं बल्कि पंजाब की अमन और शांति पर किया गया है। हमले से भाजपा के हर कार्यकर्ता में रोष है।

भाजपा नेता विपिन महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब की अमन और शांति को खराब करना चाहती है। इस कारण यह हमला करवाया गया है। विधायक दिनेश बब्बू ने कहा कि कांग्रेस यह न समझे कि वह भाजपा के लोगों को डरा-धमकाकर जीत हासिल कर सकती है। भाजपा 2022 के चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।  

पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश की चिंता की। जब तक भारतीय जनता पार्टी का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed