{"_id":"591750ca4f1c1b3c078b4579","slug":"bjp-president-will-come-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" 20 मई को चंडीगढ़ में 4 जून से हरियाणा में अमित शाह, मिशन 2019 पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई को चंडीगढ़ में 4 जून से हरियाणा में अमित शाह, मिशन 2019 पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 की बागडोर संभाल ली है। इसी कड़ी में 20 मई को शाह के चंडीगढ़ प्रवास के साथ चार से छह जून तक का हरियाणा प्रवास भी होगा। चंडीगढ़ में शाह पंजाब की राजनीतिक हालात का जायजा लेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भले ही पूरा जोर नहीं लगाया, लेकिन मिशन 2019 के तहत पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जोर आजमाइश होगी।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट भाजपा के लिए चर्चितसीटों में से एक है। हरियाणा की दस की दस सीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने को लेकर शाह तीन दिन हरियाणा प्रवास कर केंद्रीय कार्यकारिणी की नसीहत देंगे। केंद्रीय कार्यकारिणी के फैसलों को प्रदेश में किस तरह से लागू किया जाना है।
इस बात पर पूरा मंथन होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू पहले ही हरियाणा का दौराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे शीघ्र पूरा करने की नसीहत दे गए हैं। हरियाणा सरकार लाभ पात्रियों के नाम जुटाने में लग गई है। केंद्र सरकार की मंशा है कि देश भर में केंद्र की योजनाओं को लागू कर उसका रिजल्ट पूछा जाए। लिहाजा, शाह अब तक के कामकाज की समीक्षा की रिपोर्ट भी सत्ता और संगठन से हासिल करेंगे।