{"_id":"5fc10e8d6b1ca7498f3f3737","slug":"bjp-mp-haryana-bjp-incharge-reached-at-shri-bhadrakali-shaktipeeth-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र : सांसद अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश प्रभारी ने मां भद्रकाली शक्तिपीठ में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र : सांसद अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश प्रभारी ने मां भद्रकाली शक्तिपीठ में टेका माथा
Fri, 27 Nov 2020 08:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Haryana
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं हरियाणा की सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी व हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े ने 52 शक्तिपीठों में से एक हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में संध्याकालीन महाआरती की। इस शुभ अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ,पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रविंदर सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
शक्तिपीठ पहुंचने पर पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने सांसद, भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता समेत अन्य श्रद्धालुओं का स्वागत किया। तत्पश्चात मंदिर के पौराणिक देवीकूप पर पूजा अर्चना एवं तिलक एवं चुनरी भेंट की गई। देवीकूप पूजा एवं परिक्रमा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और मात्था टेका और संध्याकालीन महाआरती की। इस अवसर पर पीठाध्यक्ष ने सांसद अन्नपूर्णा देवी ,प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, विधायक सुभाष सुधा एवं अन्य श्रद्धालुओं स्मृति चिह्न और प्रसाद व माता का सिंदूर भेंट किया।
विज्ञापन