फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP ministers outraged at the corporation commissioner in the meeting

बैठक में भाजपाइयों ने निगम आयुक्त पर निकाली भड़ास

Fri, 23 Oct 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP ministers outraged at the corporation commissioner in the meeting
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम में चल रहे घटनाक्रम और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण शहर में उत्पन्न हो रही समस्याओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि निगम आयुक्त द्वारा निर्वाचित पार्षदों का मान सम्मान न करना गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की शहर में विगत लगभग एक वर्ष से स्ट्रीट वेंडर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, निगम आयुक्त के अड़ियल रवैये के कारण वे अपनी रोजी-रोटी कमाने में नाकाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं नगर निगम में हो रही भर्तियों में घोर अनियमितताएं हो रही हैं। निगम के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार और हफ्ता वसूली के मामले निगम आयुक्त के संज्ञान में होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से चंडीगढ़ के गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं, उनमें पानी के बिल दस गुना तक बढ़ गए हैं, लेकिन सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के बजाय उन्हें टाला जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी महासचिव रामवीर भट्टी एवं चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में भी असफल साबित हुए हैं। भाजपा नेताओं ने चंडीगढ़ की जनता को विश्वास दिलाया कि शहरवासियों की हर समस्या में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed