फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister om parkash dhankhar on haryana panchayat election

पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर बोले BJP मंत्री

Thu, 28 Jan 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
bjp minister om parkash dhankhar on haryana panchayat election

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि पंचायत चुनाव से पढ़ी-लिखी महिलाओं को राजनीति में आने का मौका मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


जारी बयान में धनखड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रथम चरण में 51.9 प्रतिशत, दूसरे चरण में 56.42 और तीसरे चरण में 56.27 प्रतिशत उम्मीदवारों का सर्वसम्मति से चुना जाना हर लिहाज से साफ छवि के लोगों, विशेषकर पढ़ी-लिखी महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण को सही ठहराता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ दुष्प्रचार भी खूब किया, लेकिन मतदाताओं ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब गांवों की पढ़ी-लिखी बेटियां भी सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव लड़ने के लिए आगे आईं और लोगों खुले मन से उनका समर्थन कर हरियाणा में सही मायने में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जोकि सरकार की नीतियों को सही ठहराता है। कुछ बूथों पर तो शत-प्रतिशत मतदान हुआ, जो इन चुनावों में लोगों की उत्साहवर्धक भागीदारी को दर्शाता है।


मेवात जैसे इलाके में भी सबसे कम आयु के युवाओं का चुना जाना अपने आप में एक मिसाल है। औसतन 34 वर्ष से भी कम आयु के तथा स्नातक से अधिक शिक्षित युवाओं का चुना जाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक शुभ संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed