फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   BJP, minister, haryana, khattar cabinet, O P Dhankar,

एक घंटे ‘आत्मा’ और एक घंटा ‘शरीर’ में रहते हैं ये BJP मंत्री

Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
 BJP, minister, haryana, khattar cabinet, O P Dhankar,
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : amar ujala
देश में एक ऐसे मंत्री सामने आए हैं, जो एक घंटे ‘आत्मा’ और एक घंटा ‘शरीर’ में रहते हैं। चौंक गए न आप, पर ये सच है। बात हो रही है हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ की। साहित्य और अध्यात्म में रुचि रखने वाले इस मंत्री ने घर में चार कमरे ऐसे बनवाए हैं, जो इनकी आत्म चिंतन की थ्योरी को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ सुबह ढाई घंटे का समय इन कमरों में व्यतीत करते हैं। इसमें एक घंटा आत्मा और एक घंटा शरीर में रहते हैं। बाकी समय अन्य दो कमरों में व्यतीत होता है। इसके बाद का समय जनता के लिए रखा गया है। कृषि मंत्री ने अपने आवास में शरीर, मन, विवेक और आत्मा के नाम से चार कमरे बनवाए हैं। शरीर में जिम है, जबकि आत्मा में ध्यान लगाने के लिए तस्वीरें और खुद की लिखी प्रार्थना है। आत्मा के बाद नंबर आता है विवेक का, यहां पर साहित्य और अध्यात्म की पुस्तकें हैं।
विज्ञापन


दिन भर जनता के बीच समय देने से पहले धनखड़ सुबह ढाई घंटे का समय इस रूटीन को देते हैं। रही बात मन की तो उसमें मन की सारी चीजे हैं, जिसमें टीवी वगैरह भी है। कृषि मंत्री के मुताबिक वे सुबह ढाई घंटे अपने ऊपर कोई दबाव नहीं रखते। एक सपना टूटे तो दूसरा गढ़ने की नई इच्छा के साथ रोजाना नौ बजे जनता के बीच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed